Raksha Bandhan Kitni Tarikh Ko Hai 2022: वैसे तो भारत में साल भर कई तरह के पर्व और त्यौहार मनाए जाते हैं, लेकिन भाई-बहन के प्यार के प्रतीक त्योहार रक्षा बंधन का एक अलग ही महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई प्रेमरूपी रक्षा धागे को बंधवा कर बहन के जीवन की रक्षा करने का संकल्प लेते। रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जो सिर्फ एक दिन के लिए मनाया जाता है। लेकिन इससे बने रिश्ते जीवन भर कायम रहते हैं। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल रक्षाबंधन कब है और इस दिन भद्रा और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है –
Raksha Bandhan Kitni Tarikh Ko Hai 2022 –
रक्षाबंधन कब है?
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त 2022 है। जो गुरुवार को प्रातः 10.38 बजे से प्रारंभ हो रही है। वहीं अगले दिन यानी 12 अगस्त शुक्रवार को सुबह 7.05 बजे समाप्त होगी। . ऐसे में इस साल रक्षा बंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन 2022 शुभ मुहूर्त
11 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 09.28 बजे से रात 09.14 बजे तक रहेगा।
ऐसे तैयार करें पूजा की थाली
रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई को राखी बांधने से पहले पूजा की थाली सजाती हैं। थाली में रोली, अक्षत, चंदन, दीपक, राखी और मिठाई रखी जाती है। पहली राखी भगवान को समर्पित होती है। उसके बाद ही भाई को राखी बांधती है और भाई की लंबी उम्र की कामना भी करती है।
राखी बांधने की विधि
राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा में और बहन का मुख पश्चिम दिशा में होना चाहिए। सबसे पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाती हैं। घी के दीपक से आरती उतारें, उसके बाद मिठाई खिलाकर भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें।
यह भी पढ़ें – Jagannath Rath Yatra 2022: जगन्नाथ रथ यात्रा कब से हो रही है शुरू? जानिए इससे जुड़ी खास बातें और महत्व