आज का राशिफल 21 फरवरी 2022 (Aaj Ka Rashifal 21 February 2022 / 21 February 2022 Rashifal Aaj Ka): मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन दैनिक राशिफल। (Mesh, Vrishabh, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen Rashifal)
आज का राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न काल-खण्डों के बारे में राशिफल के माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। जहां डेली की घटनाओं को लेकर दैनिक राशिफल भविष्यकथन करता है। वहीं मासिक, साप्ताहिक और वार्षिक राशिफल में क्रमशः महीने, सप्ताह व वर्ष का भविष्यकथन होता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित भविष्यवाणी / फलादेश है। जिसमें दैनिक भविष्यफल सभी राशियों का विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते वक्त ग्रह-नक्षत्र सहित पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल / आज के राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार व दोस्तो के साथ संबंध व दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं व सेहत का भविष्यफल होता है। इस राशिफल के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाबी प्राप्त कर सकते है। जैसे – ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल आपको यह बताएगा की आज का दिन / आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। किन चुनौतियों / परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी तरह का कोई अवसर आपको मिल सकता है। आप दैनिक राशिफल को पढ़ दोनों ही परिस्तिथियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकते है।
यह भी पढ़ें – आज का लव राशिफल 21 फरवरी 2022: आपके प्यार और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
यह भी पढ़ें – आज का अंक ज्योतिष 21 फरवरी 2022: जाने क्या है आज आपका लकी नंबर और शुभ रंग
यह भी पढ़ें – आज का पंचांग 21 फरवरी 2022, सोमवार पंचांग
आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Today Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ जीने वाले लोगों में कुछ अनबन चल रही थी तो आज वह भी खत्म हो जाएगी और दोनों एक दूसरे के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। तभी वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको अपनी बुद्धि से किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं लेकिन आज किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपको अपने परिवार वालों से सलाह लेनी पड़ेगी।
आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए समझदारी और विवेक से काम लेने का दिन होगा। आज आपको अपने परिवार का फैसला अपनी बुद्धि से लेना होगा। अगर आप शादी से जुड़ा कोई फैसला लेना चाहते हैं तो उसमें परिवार वालों से सलाह जरूर लें। समय पर काम पूरा न करने से आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी होगी। जिससे आप परेशान रहेंगे और आपके अधिकारी आपसे नाराज भी हो सकते हैं। जो लोग सट्टे में पैसा लगाते हैं उनके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप दिन का कुछ समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। जहां परिवार के छोटे-छोटे बच्चे भी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद आ सकती है। आज जिस काम में आप आत्मनिर्भर रहेंगे उस काम में आपको सफलता जरूर मिलेगी। यदि परिवार का कोई सदस्य विवाह के योग्य है तो आज उसके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है और उसे परिवार के किसी सदस्य से तत्काल स्वीकृति भी मिल सकती है। आज शाम आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में बिताएंगे।
आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ से कोई मनपसंद काम मिल सकता है। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और वह आपकी मदद करते हुए भी दिखाई देंगे और आपके काम से खुश रहेंगे। आज वह आपकी तनख्वाह भी बढ़ा सकते हैं। जो लोग ससुराल पक्ष से धन की उम्मीद कर रहे थे, उनके लिए आज मिलना मुश्किल है। शाम के समय आज आपका कोई मनपसंद मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। अन्य दिनों की तुलना में आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के कुछ नए सौदों को अंतिम रूप देने में जल्दबाजी करनी पड़ेगी, तभी आप उन्हें सफल बना पाएंगे। आज अगर आपको अपने परिवार के सदस्यों से कोई शिकायत थी तो वह दूर हो जाएगी और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। जो लोग व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी यह फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घूमने ले जा सकते हैं, लेकिन आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप इसे अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें, नहीं तो आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किसी बीमारी से पीड़ित थे। आज उनके कष्टों में सुधार हो सकता है।
आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज आपका मन कुछ उलझन में रहेगा। जिससे आप चिंतित रहेंगे, जो लोग किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं। उन्हें भी आज आसानी से मिल जाएगा, लेकिन उस पैसे को उन्हें अपने व्यापार में लगाना होगा। इधर-उधर रख देंगे तो वह पैसा ऐसे ही खत्म हो जाएगा। आज के दिन अगर आपको अपने व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना है तो बहुत सावधानी से जाएं और अपने कीमती सामान का ध्यान रखें अन्यथा उनके खो जाने और चोरी हो जाने का भय बना है। जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त करने का दिन होगा। यदि आपने पूर्व में पैसा लगाया था तो आज आपको इसमें लाभ मिल सकता है। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनका यह सपना पूरा हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने भाई-बहनों के साथ किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। आज आपको अपने जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आज आपका कोई रिश्तेदार समय पर आपकी मदद कर सकता है। जिससे आपका विश्वास और भी गहरा होगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उन्हें भी आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।
आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
परिवार में चल रहे विवाद से आज आपको परेशानी होगी, लेकिन आज अगर आप इसे सुलझा पाते हैं तो इसमें आपको दोनों पक्षों की बात सुननी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपकी कुछ अटकी हुई योजनाएँ सक्रिय दिखाई देंगी। जिन पर आपको ध्यान देना होगा, तभी आप उन्हें सफल बना पाएंगे। आज आपको अपने माता-पिता से कोई उपहार मिल सकता है। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने बच्चों से जुड़ी कुछ समस्याओं के लिए उनके शिक्षकों से भी परामर्श लेना होगा, तभी आप उनका समाधान ढूंढ पाएंगे।
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज आप जिन मानसिक परेशानियों से गुजर रहे थे। उनसे छुटकारा मिल सकता है। जिसके लिए आप अपने पिता या भाई से सलाह लेंगे। आज शाम के समय धार्मिक आयोजनों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जिसे देखकर आपके परिवार के लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की आज सराहना होगी।
आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज आपके लिए अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। इसलिए आज आपको अपने व्यवसाय में आंख-कान दोनों खोलकर काम करना होगा। अगर आज आपने किसी के कहने पर कोई डील फाइनल कर ली है तो आगे चलकर आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। जो लोग किसी से पैसे उधार लेने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि कुछ समय इंतजार करें। आज आपको बाहर के खाने से दूर रहना होगा नहीं तो शाम के समय आपको पेट दर्द, बदहजमी आदि समस्या हो सकती है।
आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
लव लाइफ जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहने वाला है। क्योंकि आज किसी बात को लेकर उनका अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, लेकिन वे उन्हें मना नहीं पाएंगे। आज शाम को आप किसी पार्टी आदि में शामिल हो सकते हैं। जहां कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। लेकिन आपको वहां किसी से अपने विचार साझा करने की जरूरत नहीं है, अन्यथा वे उनका फायदा उठा सकते हैं। आज यदि आपके बच्चे किसी नौकरी में लगे हैं तो उन्हें पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Aaj Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपने घर के कुछ सामानों की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे। जिससे आपका कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके कुछ ऐसे सौदे होंगे, जिनसे आपको फायदा होगा, वो आज आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए कुछ पैसे भी बचाएंगे। जिसमें बेहतर होगा कि आप अपने जीवन साथी से सलाह लेकर ही ऐसा करें।