Agra: सोमवार आगरा (Agra) में बड़ी घटना एक परिवार के लिए घटित हो गई। थाना फतेहाबाद के निबोहरा के गांव धरियाई में घर के सामने खुले 100 फीट गहरे बोरवेल में एक 4 वर्ष का मासूम गिर गया।
बताते हैं उस समय हादसा हुआ जब बच्चा खेल रहा था। इसकी जानकारी साथ में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को दी। परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। बच्चे को बचाने के लिए ग्रामीणों ने अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
जानकारी के मुताबिक छोटेलाल पुत्र शिवा (चार वर्ष), ग्राम धरियाई घर के बाहर सुबह खेल रहा था। इसी समय वह खुले बोरवेल में गिर गया। इस घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाई व SPRA अशोक वेंकट के. मौके पर पहुंचे।
बच्चे को दी जा रही ऑक्सीजन
बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर मिलने के बाद आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी को बोरवेल से दूर रखा गया। ताकि अंदर मिट्टी न पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बोरवेल में बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए पाइप पहुंचाया है।
बताया गया है कि इस बोरवेल से पाइप निकालकर पंद्रह दिन पहले छोटेलाल के परिजनों ने दूसरे बोरवेल में डाल दिए थे। पर इस बोरवेल के गड्ढे को परिवारीजन बंद करना भूल गए। परिवार में हादसे के बाद इस बात का मलाल है कि उन्होंने इसे बंद नहीं किया।
सेना ने संभाला मोर्चा
सेना की टीम मासमू शिवा के बोरवेल में गिरने के बाद मौके पहुंची। बचाव काम सेना ने शुरू कर दिया है। करीब 100 फीट की दूरी पर बोरवेल के समानांतर एक गड्ढा खोदा जा रहा है। एक सुरंग जिसके समानांतर बनाने का काम शुरू किया। दो जेसीबी की सहायता से सेना की टीम एक गड्ढा खोद रही है। घटनास्थल पर सेना द्वारा कंट्रोल रूम बनाकर बच्चे की पल-पल की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार SPRA पूर्वी के वेंकट अशोक मौजूद है। व राहत कार्य देख रहे हैं। एनडीआरएफ को इस घटना की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ की टीम भी दोपहर बाद पहुंच गई।