Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया मंगलवार, 03 मई को मनाई जाएगी। यह तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी करने के साथ-साथ दान कार्य करने का भी बहुत महत्व है। साथ ही अक्षय तृतीया पर किया गया दान अक्षय पुण्य देता है। किसी भी शुभ कार्य के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त के विवाह आदि मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान-पुण्य और कुछ कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से आपको लाभ मिल सकता है। तो आइए आज जानते हैं कि आपको अपनी राशि के अनुसार क्या करना चाहिए।
मेष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के पावन पर्व पर पुण्य प्राप्ति के लिए लाल रंग के कपड़े में लड्डू का दान करना चाहिए। इससे आपको लाभ मिल सकता है।
वृषभ
वृष राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र दोष का प्रभाव कम हो जाता है और व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर मूंग की दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आपके घर में धन का आगमन बेहतर होता है।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में इस राशि के जातको को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन चांदी में मोती जड़वाकर धारण करना चाहिए। इससे उनका चंद्रमा मजबूत होता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता है। जिससे आपकी उन्नति के योग बनते हैं।
कन्या
धन प्राप्ति के लिए कन्या राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर पन्ना धारण करना चाहिए। मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होती है, लेकिन पन्ना धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह अवश्य लें।
तुला
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। इसके साथ ही घर में किसी देवता की सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।
वृश्चिक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन मूंगा धारण करना चाहिए। इसके प्रभाव से धन लाभ के योग और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
धनु
अक्षय तृतीया के दिन धनु राशि के लोगों को हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में लपेटकर पूजा स्थल पर रखना चाहिए। साथ ही पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
मकर राशि
धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मकर राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन एक बर्तन में तिल का तेल लेकर घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को काले तिल, नारियल और लोहे का दान करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिस्थितियाँ उनके पक्ष में रहेंगी।
मीन राशि
अक्षय तृतीया के दिन मीन राशि के जातकों को पीले फूल पीले कपड़े में बांधकर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है।