Global Statistics

All countries
682,668,901
Confirmed
Updated on March 22, 2023 3:03 am
All countries
636,650,462
Recovered
Updated on March 22, 2023 3:03 am
All countries
6,820,884
Deaths
Updated on March 22, 2023 3:03 am

Global Statistics

All countries
682,668,901
Confirmed
Updated on March 22, 2023 3:03 am
All countries
636,650,462
Recovered
Updated on March 22, 2023 3:03 am
All countries
6,820,884
Deaths
Updated on March 22, 2023 3:03 am
spot_img

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर सोना ही नहीं इन चीजों की भी होती है खरीदारी शुभ, मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

- Advertisement -

Akshaya Tritiya 2022 Shopping: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन शुभ कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 03 मई को है। ज्योतिषियों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ होता है। इसके पीछे धार्मिक मान्यता यह है कि इस दिन प्राप्त धन और संपत्ति बहुत ही लाभकारी होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक चलती हैं और शुभ फल देती हैं। वैसे तो इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है, लेकिन अगर किसी कारण से आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो कुछ और चीजें भी हैं। जिन्हें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही इन चीजों से देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा भी मिलती है। तो आइए आज जानते हैं अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर आप सोने के अलावा और क्या चीजें खरीद सकते हैं।

कौड़ी

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी को कौड़ी बहुत प्रिय होती है। ऐसे में अक्षय तृतीया के मौके पर एक कौड़ीखरीदकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। साथ ही इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें और अगले दिन कौड़ीको लाल कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी में रख दें।

जौ

ऐसा माना जाता है कि अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस दिन जौ खरीद सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार जौ खरीदना भी सोना खरीदने के समान शुभ माना गया है। इस दिन खरीदे गए जौ को भगवान विष्णु के चरणों में चढ़ाएं, फिर इसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। इससे आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी।

श्री यंत्र

यदि आप अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीदते हैं, तो इस दिन श्री यंत्र खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया श्री यंत्र को घर में लाने के लिए सबसे शुभ दिन है। इस दिन विधि विधान से श्री यंत्र की स्थापना करें।

दक्षिणावर्ती शंख

आप अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख भी खरीद सकते हैं। दक्षिणावर्ती शंख देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में रखने से हमेशा सुख-समृद्धि आती है।

घड़ा

इसके अलावा अक्षय तृतीया के मौके पर घड़ा खरीदना भी बहुत शुभ होता है। इस दिन घड़ा खरीदना और घर में रखना और शर्बत से भरा दान करना दोनों ही शुभ होता है।

यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022: मई में लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए तारीख, समय

यह भी पढ़ें – Surya Grahan 2022: कब और कहां दिखेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण? जानें, सूतक काल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles