Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 12:48 pm

Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 12:48 pm
spot_img

आनंद तिवारी से एक्ट्रेस अंगीरा धर ने रचाई गुपचुप शादी, देखें वायरल तस्वीरें

- Advertisement -

Angira Dhar: शादी-ब्याह का रंग कोरोना काल में यूं तो थोड़ा फीका पड़ गया है। पर ऐसा करना खतरनाक वायरस से बने हालात के कारण भी जरूरी था। इस दौरान हुई शादी को लोगों ने ‘लॉकडाउन वेडिंग’ का नाम दे दिया है। ऐसे में कई खबरें मनोरंजन जगत में भी सामने आईं हैं। कई फिल्मी सितारे और टीवी सेलेब्स लॉकडाउन के दौरान  शादी के बंधन में बंधे।

यामी गौतम की शादी की तस्वीरें बीते दिनों जमकर वायरल हुई थीं। टीवी एक्टर अंकित गेरा ने उसके कुछ समय बाद गुपचुप शादी रचाई थी। वही सोशल मीडिया पर अभिनेत्री एवलिन शर्मा की शादी की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अक्षय खरोड़िया और कुंडली भाग्य फेम ईशा आनंद की भी शादी की खबरें हाल ही में सामने आईं थीं। इन सभी के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री अंगीरा धर (Angira Dhar) की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

अंगीरा धर और आनंद तिवारी की शादी

बता दें डायरेक्टर आनंद तिवारी से अंगीरा ने (Angira Dhar) गुपचुप शादी रचाई है। इस बात की जानकारी अंगीरा (Angira Dhar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंस से शादी की तस्वीरें साझा कीं। 30 अप्रैल को ही दोनों ने शादी कर ली थी। और अब इसका खुलासा किया है। कोविड नियमों के अनुसार ही शादी समारोह  संपन्न हुआ था। कुछ खास मेहमान ही दोनों की तरफ से शादी में शामिल हुए थे।

अंगीरा धर और आनंद तिवारी की शादी

एक्ट्रेस अंगीरा धर (Angira Dhar) बॉलीवुड में फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ (Love Per Square Foot) से कदम रखने वाली ने डायरेक्टर आनंद तिवारी (Anand Tiwari) से शादी कर ली है।  अंगीरा ने (Angira Dhar)  हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जो वायरल हो रही हैं। शादी के फंक्शन की दो तस्वीरें  अंगीरा ने साझा की हैं। पहली फोटो में दोनों मंडप में बैठे व एक-दूसरे को देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

अंगीरा धर और आनंद तिवारी की शादी

तस्वीर के साथ-साथ कैप्शन में अंगीरा ने लिखा की मैंने और आनंद ने 30 अप्रैल को अपनी दोस्ती को परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी में बदल दिया था। हमारे चारों तरफ धीरे-धीरे अनलॉक हो रहा है। तो अपनी खुशी हम भी आपके साथ अनलॉक कर रहे हैं।  अंगीरा ने शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें
अंगीरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वही ऑफ व्हाइट कलर की आनंद ने शेरवानी पहनी है। ये लुक दोनों पर बहुत ही प्यार लग रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Angira Dhar (@angira)

अंगीरा धर

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अंगीरा के पोस्ट पर कमेंट कर बधाई दी है। एक्ट्रेस शॉर्वरी (Actress Shorvori) ने कमेंट किया- ‘दादा लकी हो गए।  आप दोनों को ढेर सारा प्यार’। दोनों की शादी को कुछ फैंस भी बधाई दे रहे। साथ ही सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

आनंद तिवारी

आनंद तिवारी ने ही अंगीरा की डेब्यू फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ को डायरेक्ट किया था। तभी से एक-दूसरे के प्यार में दोनों डूब गए थे। दोनों उसी के बाद से साथ में हैं। बीते दो सालों से आनंद और अंगीरा एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।  गो गोवा गॉन’, ‘आयशा’ और ‘छपाक’ जैसी फिल्मों में आनंद तिवारी ने काम किया है। इसके अलावा
वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ को उन्होंने डायरेक्ट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles