Global Statistics

All countries
683,757,067
Confirmed
Updated on March 31, 2023 10:59 am
All countries
637,780,272
Recovered
Updated on March 31, 2023 10:59 am
All countries
6,830,344
Deaths
Updated on March 31, 2023 10:59 am

Global Statistics

All countries
683,757,067
Confirmed
Updated on March 31, 2023 10:59 am
All countries
637,780,272
Recovered
Updated on March 31, 2023 10:59 am
All countries
6,830,344
Deaths
Updated on March 31, 2023 10:59 am
spot_img

Aquarius Horoscope 2022: कैसा रहेगा कुम्भ राशि के लोगों के लिए वर्ष 2022, पढ़े कुंभ वार्षिक राशिफल

- Advertisement -

कुंभ राशिफल 2022 (Aquarius Horoscope 2022)

कुंभ राशि के लोग कला, संगीत, शिल्प और साहित्य में रुचि रखते हैं। भावनाओं और बातों को गुप्त रखने के कारण वे मानसिक और शारीरिक रूप से पीड़ित होते हैं। सुंदरता के पुजारी होते हैं। और हमेशा आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं। वह जो भी काम करते है उसे पूरे मन से करते है। लेकिन तीव्र क्रोध आपका सबसे बड़ा दोष है।

करियर 

इस साल आप अपने काम के प्रति अधिक केंद्रित रहेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। साल की शुरुआत में आपके सहकर्मी आपको कार्यक्षेत्र में पूरा सहयोग देंगे जिससे आप अपने हर काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के लिए अप्रैल और मई का महीना बेहतरीन रहने वाला है। साल के दूसरे भाग में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। अगर आप किसी प्रोजेक्ट में निवेश करने की सोच रहे हैं। या किसी तरह का सौदा करना चाहते हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि साल के पहले छह महीने में यह काम कर लें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। साढ़ेसाती होने के कारण कोई भी काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे आपके व्यवसाय में प्रगति की संभावना बढ़ जाएगी।

पारिवारिक जीवन

साल की स्टारटंग में कुछ समस्या हो सकती है। क्योंकि इस समय छाया ग्रह राहु आपकी राशि के चतुर्थ भाव में रहेगा। जिससे आपको कुछ मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। और पारिवारिक माहौल कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। धैर्य से काम लें और चीजों को नजरअंदाज करें। साल की दूसरी तिमाही में आपको परिवार में मौजूद समस्याओं को दूर करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से साल की अंतिम तिमाही कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने की संभावना है। इस दौरान आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति

साल की शुरुआत में काम में अच्छे प्रदर्शन से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साल के मध्य में यानी अप्रैल से सितंबर के बीच आपको व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और लाभ की स्थितियां बनेंगी। यही कारण है कि इस वर्ष आप अपनी अपेक्षा के अनुरूप धन संचय करने में असफल हो सकते हैं।

परीक्षा प्रतियोगिता

परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को विशेष रूप से अप्रैल के महीने में सफलता मिलेगी। जिससे आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। अप्रैल तक पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि से मन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता रहेगा। जिससे आप हर विषय को समझ पाएंगे। इस साल आपको कई ऐसे मौके मिल सकते हैं। जहां आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

स्वास्थ्य

इस वर्ष कुम्भ राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है क्योंकि वर्ष के पूर्वार्ध में आपकी राशि का स्वामी शनि आपके बारहवें भाव में होगा। जिससे स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं.संभावना है कि सिर दर्द, एसिडिटी, सर्दी, जुकाम और दर्द जैसी समस्या परेशान करती रहेगी। अप्रैल के बाद का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। इस साल आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए। इसके अलावा कुछ नई और अच्छी आदतें जैसे अच्छी खान-पान और व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी इस साल आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

उपाय

आपकी राशि शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित है। इसलिए शनिवार के दिन शनि मंदिर या पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक नियमित रूप से रखें। शनिवार के दिन चीटियों में मीठा आटा डालने से भी आपकी समस्याओं का समाधान होगा। यदि संभव हो तो शनिवार और मंगलवार के दिन सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ करें। खाने में उड़द की दाल, चना दाल और काली मिर्च का प्रयोग करें।

(Aquarius Horoscope 2022) (Aquarius Horoscope 2022 In Hindi)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles