Assam Assembly Election 2021- भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार शाम को जारी कर दी थी।
असम विधानसभा चुनाव 2021- असम और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की तरह से असम की डूम डूमा सीट पर रूपेश गौवाला को उम्मीदवार घोषित किया गया है। भाजपा काशीपुर सीट पर कमलाकांता हंसदा को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, पांच विधायक भाजपा में शामिल
आपको बता दे की भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2021 (Assam Assembly Election 2021) के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। जिसमे 70 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे।
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल माजुली सीट से व जालुकबरी से राज्य के मंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा को प्रत्याशी बनाया गया हैं। माजुली से पहले चरण में और जालुकबरी से तीसरे चरण में मतदान होगा। तीन चरणों शुरुआत 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल को असम में मतदान होगा। परिणाम दो मई को आएंगे।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को संदेश देते हुए ऑनलाइन शॉपिंग की लिस्ट की ट्वीट
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। नंदीग्राम सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से होगा।
सूची देखने के लिए यंहा क्लिक करे- Assam Assembly Election 2021