Astro Tips: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिन लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उनके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ऐसे में हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रयास करता रहता है। धार्मिक शास्त्रों में यह भी माना जाता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से व्यक्ति अपने जीवन की आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाता है। कहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा से जातक को कभी भी जीवनमें धन और धान्य की कमी नहीं होती है। लेकिन कुछ ऐसे काम भी होते हैं, जिनसे सुख और सौभाग्य की स्वामी मां लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं और ऐसे घरों में नहीं रहती हैं। वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जो रात के समय नहीं करने चाहिए। नहीं तो लक्ष्मी जी क्रोधित हो जाती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम जो शाम के समय नहीं करना चाहिए।
Astro Tips –
रात को झाडू ना लगाएं
झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है। उस घर में हमेशा देवी लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन रात में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और न ही घर का कचरा बाहर फेंकना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है और इससे उस घर में सुख-समृद्धि का अभाव होता है।
दही न खाए
देवी लक्ष्मी को सफेद खाद्य पदार्थ अर्पित करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात के समय दूध को छोड़कर किसी भी सफेद चीज का सेवन करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में रात के समय दही का सेवन भी सही नहीं माना जाता है।
खट्टी चीजों का दान
सूर्यास्त के बाद खट्टी चीजें, दूध, नमक और हल्दी आदि का दान करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शाम के समय ऐसी चीजों का दान करने से बचें।
इन चीजों का इस्तेमाल न करें
शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी पर देवताओं को जगाने के लिए जिन खाद्य पदार्थों का प्रयोग किया जाता है उनमें मूली भी शामिल है। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार रात के समय मूली का सेवन वर्जित माना गया है। साथ ही रात के समय सत्तू और चावल नहीं खाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें – जीवन में बार-बार हाथ लग रही है असफलता, तो आजमाएं ये उपाय, दूर हो सकती है आपकी समस्या
यह भी पढ़ें – Gulab Ke Phool Ke Totke: गुलाब के फूल के 10 अचूक टोटके, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते, आप भी जानिए