Astrology Rashifal 2022: नए साल के आने में कुछ समय ही बचा हैं। वैसे तो हम सभी चाहते हैं कि नया साल हर व्यक्ति के लिए खुशियों से भरा हो। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा संभव नहीं है। आइए जानते हैं साल 2022 में आने वाली कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनकी किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है।
Astrology Rashifal 2022: नए साल के आने में सिर्फ कुछ समयही बचा हैं। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल कौतूहल से उठा होगा कि आने वाला साल 2022 हमारे लिए क्या लेकर आएगा। वैसे तो हम सभी चाहते हैं कि नया साल हर व्यक्ति के लिए खुशियों से भरा हो। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा संभव नहीं है। ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन के कारण कई राशियों का भाग्योदय होता है। वहीं कई राशियाँ ऐसी भी होती हैं जिनका भाग्य साथ नहीं देता। और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं साल 2022 में आने वाली कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनकी किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है।
मेष राशि
वर्ष 2022 का कुछ समय मेष राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2022 में मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे हैं। राशिफल के अनुसार मार्च के आसपास शनि और बुध की युति के कारण स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। और इसके साथ ही कई शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा लें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के जीवन में बड़ी परेशानियां आएगी। मेष राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति चुनौतियां लेकर आएगी। हालांकि इसके साथ ही कुछ अच्छे अवसर भी मिलेंगे। चूंकि मार्च में शनि आपकी कुंडली के अष्टम भाव में स्थित होगा। जिससे आपको आर्थिक नुकसान होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति भी जागरूक रहने की जरूरत है।
कर्क राशि
साल 2022 की शुरुआत में शनि का प्रभाव कर्क राशि के सप्तम भाव में रहने वाला है। जिससे कई बड़ी व नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। साल के अंत में आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। इस वर्ष आपको संतुलन बनाना सीखना होगा। विशेष रूप से कर्क राशि के जातकों को अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन हासिल करने का प्रयास करना होगा।
कन्या राशि
स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। अप्रैल, जून और सितंबर के महीने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी उथल-पुथल हो सकती है। आप अपने साथी पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। और अपने रिश्ते को खत्म करने पर विचार करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्लेषण कर लें।
यह भी पढ़ें – लव राशिफल 2022: जानिए साल 2022 में आपके पार्टनर के साथ कैसा रहेगा आपका रिश्ता, पढ़ें लव राशिफल 2022