Baisakhi Upay 2022: बैसाखी का पर्व हर साल वैशाख महीने में मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 अप्रैल को है। सिख समाज में, बैसाखी को नए वसंत के प्रतीक के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार उत्तर भारत में और विशेष रूप से पंजाब प्रांत में बहुत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी के दिन से पंजाबी नव वर्ष की शुरुआत भी होती है। इस दिन गुरुद्वारों को सजाया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं। एक दूसरे को बधाई देते हैं और शुभकामनाएं देते हैं और जश्न मनाते हैं। शाम को इकट्ठा होकर गिद्दा और भांगड़ा किया जाता है। बैसाखी का पर्व बहुत ही धार्मिक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से वाहे गुरु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन खुशियों से भरा रहता है।
बैसाखी एक कृषि त्योहार है। वैशाख के महीने तक रबी की फसल पक जाती है और उनकी कटाई शुरू हो जाती है। ऐसे में बैसाखी के दिन लोग फसल के कटकर घर आ जाने की खुशी मेंईश्वर को धन्यवाद देते हैं। इस दिन भगवान को धन्यवाद देने के लिए, प्राप्त फसल से प्राप्त अन्न का कुछ हिस्सा अग्नि के रूप में भगवान को अर्पित किया जाता है और अन्न का प्रसाद सभी में वितरित किया जाता है। नाचते और गाते हुए बैसाखी का पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है।
सिख समुदाय में फसल से प्राप्त अन्न का कुछ अंश बैसाखी पर्व पर रात में अग्नि प्रज्ज्वलित कर अग्नि देव को अर्पित करने की परंपरा है। लेकिन इस दिन विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए किए गए कुछ उपाय भी दे रहे हैं।आइए जानते हैं बैसाखी के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में।
Baisakhi Upay –
ऐसा माना जाता है कि बैसाखी के दिन गेहूं का दान करने से मान-प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिन आप आटे का दीपक बनाकर उसमें कुछ गेहूं के दाने डालकर घी से प्रज्वलित अपने घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे घर में समृद्धि आएगी।
धन वृद्धि के लिए बैसाखी के पावन पर्व पर चावल की खीर बनाकर गरीबों में बांट दें। इससे गरीबों का भला होगा और आपका घर धन-धान्य से भर जाएगा।
करियर में उन्नति और सफलता के लिए बैसाखी पर उड़द की दाल की खिचड़ी बनाकर गरीब लोगों में बांटें। इसके अलावा विद्या में कामयाबी के लिए बैसाखी पर भीगी हुई चने की दाल गाय को खिलाने से लाभ मिलता है।
व्यापार बढ़ाने के लिए बैसाखी के दिन साबुत मूंग का दान करें। वहीं अगर मानसिक तनाव ज्यादा हो तो बैसाखी पर दूध दान करें। इसके अलावा अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों का दान करें।
यह भी पढ़े – Baisakhi 2022: इस साल 14 अप्रैल को है बैसाखी, जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार और क्या है इसकी मान्यता
यह भी पढ़े – Hanuman Jayanti Date 2022: हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम