Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 2:49 pm

Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
spot_img

बसंत पंचमी 2022: वसंत पंचमी पर राशि के अनुसार करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां सरस्वती

- Advertisement -

Basant Panchami 2022: माघ शुक्ल पंचमी को वसंत पंचमी का पर्व माना जाता है। इस वर्ष वसंत पंचमी (Vasant Panchami) 5 फरवरी, शनिवार को मनाई जाएगी। इसे श्री पंचमी और वागेश्वरी जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। वसंत पंचमी के दिन विद्या, संगीत, शिक्षा और बुद्धि की प्राप्ति के लिए मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। वसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है। मां सरस्वती को संगीत, कला, वाणी, विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन से ज्ञान में वृद्धि होने लगती है। वसंत पंचमी (Basant Panchami) को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। और इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के किया जा सकता है। ऐसे में देवी सरस्वती की पूजा और राशि के अनुसार उपाय करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसे करेंगे मां सरस्वती को प्रसन्न।

मेष

वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा के दौरान सरस्वती कवच ​​का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा एकाग्रता की कमी भी दूर होगी।

वृष

देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए सफेद चंदन का तिलक लगाएं और उन्हें फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से ज्ञान में वृद्धि तो होगी ही साथ ही जो भी परेशानी है उससे निजात मिलेगी।

मिथुन

मां सरस्वती को हरे रंग का पेन (कलम) चढ़ाएं और उससे अपने सभी कार्यों को पूरा करें। यह कार्य आपकी लेखन समस्याओं को समाप्त करने में सहायक होगा।

कर्क

मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए। संगीत क्षेत्र से जुड़े छात्रों को ऐसा करने से काफी फायदा होगा।

सिंह

मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से विदेश में पढ़ने वाले छात्रों की मनोकामना पूरी होगी।

कन्या

गरीब बच्चों में पठन सामग्री बांटें, जिसमें पेन, पेंसिल बुक आदि शामिल हैं। ऐसा करने से आपकी पढ़ाई में आ रही परेशानी दूर हो सकती है।

तुला

किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान करें। यदि विद्यार्थी ऐसा करते हैं तो उन्हें वाणी से संबंधित किसी समस्या से निजात मिल सकती है। और आपकी वाणी में मधुरता आएगी।

वृश्चिक

अगर स्मृति से जुड़ी कोई समस्या है तो मां सरस्वती की पूजा करके उसे दूर किया जा सकता है। मां सरस्वती की पूजा करने के बाद उन्हें लाल रंग का कलम चढ़ाएं।

धनु

पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही आपकी उच्च शिक्षा की इच्छा भी मां सरस्वती से पूरी होगी।

मकर

सफेद रंग का अनाज किसी गरीब को दान करें। ऐसा करने से आपकी बुद्धि में विकास होगा।

कुंभ

गरीब बच्चों को स्कूल बैग और अन्य जरूरी चीजें दान करें। मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

मीन

छोटी कन्याओं को पीले वस्त्र का दान करें। इससे आपके करियर की समस्याएं दूर होंगी। आप पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें – बसंत पंचमी 2022: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें

यह भी पढ़ें – बसंत पंचमी 2022: बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकती हैं मां सरस्वती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles