बोलने वाले तोते की पहचान – तोता एक ऐसा पक्षी है, जो सबका फेवरेट माना जाता है, क्योंकि तोता दिखने में भी खूबसूरत होता है और यह अन्य पक्षियों से समझदार भी है। इसलिए कई लोग तोते को घर में रखना पसंद करते हैं।
वैसे तो तोता सबका फेवरेट माना जाता है, लेकिन जो बात करता है वह तोता लोगों को अधिक पसंद आता है। ऐसे बहुत से तोते हैं, जो इंसान की तरह बोलते है। आज हम इस लेख के माध्यम से ऐसे ही तोते की पहचान करने के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। इसलिए आज के इस लेख बोलने वाले तोते की पहचान को अंत तक अवश्य पढ़ें।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बोलने वाले तोते की पहचान क्या है, तोता कितने दिन में बोलता है के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते है –
बोलने वाले तोते की पहचान (Bolne Wale Tote Ki Pahchan)
वैसे कई लोगों को लगता है कि बोलने वाले तोते की कुछ तो पहचान होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। बोलने वाले तोते और न बोलने वाले तोते दिखने में एक जैसे होते हैं। इसलिए बोलने वाले तोते की कोई पहचान नहीं होती।
अगर आप किसी तोते को बोलते हुए देखते हैं, तो यही उस बोलने वाले तोते की पहचान मानी जाती है। तोते के शरीर से कोई पहचान सामने नहीं आती। आपने कई जगह तोतों को बोलते हुए देखा होगा। अगर आप तोते को बोलने की ट्रेनिंग देते हैं, तो वह बोलना शुरू करता है। लेकिन तोते को बोलने के लिए प्रशिक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
ट्रेनिंग देने के बाद तोता वह बोलता है, जो आप बोलने लगते है। और जब तोता बोलने लगे तो यही बोलने वाले तोते की असली पहचान। बोलने वाले तोते को आप किसी और चिन्ह या संकेत से नहीं पहचान सकते।
तोता नर मादा की पहचान कैसे करे (Tota Nar Mada Ki Pahchan Kaise Kare)
तोते नर और मादा की पहचान के बारे में हमने नीचे पूरी जानकारी दी है।
अगर नर तोता है तो इसका रंग चमकीला हरा होगा। तथा मादा तोते का रंग सांवला होता है।
नर तोते की सबसे बड़ी उसका सिर ऊपर से चपटा होता है, जबकि मादा तोते का सिर ऊपर से गोल आकार में बना होता है।
अगर आप नर और मादा तोते की आसानी से पहचान करना चाहते हैं, तो आप इसे इसकी पूंछ से आसानी से पहचान सकते हैं। लंबाई में नर तोते की पूंछ लंबी वही मादा तोते की पूंछ छोटी होती है।
तोते की चोंच से भी आप नर और मादा तोते में अंतर की पहचान कर सकते हैं। नर तोते की चोंच दिखने में गहरे लाल रंग की होती है। जबकि मादा तोते की चोंच हल्के लाल रंग की होती है।
मादा तोते नर तोते की तुलना में दिखने में ज्यादा खूबसूरत होती हैं। साथ ही मादा तोते चंचल व तेज दिमाग की भी होती है।
तो कुछ इस तरह आप नर और मादा तोते की पहचान कर सकते हैं।
तोता कितने दिन में बोलता है (Tota Kitne Din Me Bolta Hai)
तोता कितने दिन में बोलता है, यह प्रशिक्षण देने वाले व्यक्ति पर निर्भर करता है। वह तोते को बोलने का प्रशिक्षण कैसे दे रहा है। अगर आप किसी विशेषज्ञ से तोता बोलने की ट्रेनिंग लेते हैं, तो तोता जल्दी बोलना सीख जाता है।
तोते को जल्दी बोलाने के लिए आपको इसे रोजाना प्रशिक्षित करना होगा। अगर आप रोजाना ट्रेनिंग करते हैं, तो तोता जल्दी बोलना सीख जाता है। लेकिन सामान्य तौर पर देखा जाए, तो तोते को अच्छी ट्रेनिंग देने पर तोता सिर्फ दस से पंद्रह दिनों में बोलना सीख जाता है।
तोते को खाने में क्या देना चाहिए (Tote Ko Khane Me Kya Dena Chahiye)
तोते को केला बहुत पसंद होता है, अगर आप तोते पालते हैं तो आप उन्हें खाने में केला भी दे सकते हैं। केला एक मीठा फल होने के साथ कई पोषक तत्व से भरपूर हैं, इसलिए आप तोते को कच्चा केला या पका हुआ केला खिला सकते हैं।
तोता बरबटी खाना बहुत पसंद करता है, अगर आपने तोता पाला है और बरबटी का सीजन चल रहा है तो आप उन्हें बरबटी जरूर खिलाएं। बरबटी मिलते ही तोता बहुत खुश हो जाता हैहै। बरबटी को अंग्रेजी में बीन्स कहते हैं, तोते को जैसे ही बरबटी खाने को मिलती है तो वह उसे अपने पंजों से पकड़ लेता है और उसके दाने निकालकर मजे से खाता है। तोते अपने खाने में बरबटी को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
कुंदरू एक गुणकारी सब्जी है, इसे बिम्बी फल के नाम से भी जाना जाता है। कुदुरु बहुत पौष्टिक होता है। कुंदुरु में फाइबर, कैल्शियम और विटामिन बी1 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कुंदरू तोता बहुत पसंद करता है क्योंकि कुंदुरु में फाइबर होता है, यह पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए बरबटी के बाद उन्हें कुंदुरु की सब्जी बहुत पसंद है।