Chaitra Amavasya Ke Upay 2022: हर महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या और शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार अमावस्या उदयतिथि के अनुसार यह दिन 1 अप्रैल 2022 शुक्रवार को मनाया जाएगा। अमावस्या के देवता पितृदेव माने गए हैं। इस दिन तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से पितरों की प्रसन्नता होती है और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। पितरों कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। अमावस्या पर कुछ ऐसे धार्मिक उपाय हैं जो आपके जीवन में सुख और शांति लाते हैं। आइए जानते हैं क्या है यह उपाय…
Chaitra Amavasya Ke Upay –
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके, दान-पुण्य और अर्पित करने से पितृगण प्रसन्न होते है और उन्हें सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद देते है।
अमावस्या के दिन तांबे के पात्र में लाल चंदन, गंगाजल और शुद्ध जल मिलाकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने से दरिद्रता दूर होती है।
अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर थोड़ा सा कच्चा दूध, गंगाजल, काले तिल, चीनी के दाने, चावल और फूल चढ़ाने से भगवान विष्णु की कृपा के साथ पितृदेव भी प्रसन्न होते हैं।
पितरों की कृपा पाने के लिए किसी ब्राह्मण को घर में आमंत्रित कर सम्मानपूर्वक भोजन कराएं और दक्षिणा देकर विदा करें। इस दिन गाय और कौए को भोजन कराना चाहिए, ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होंगे।
चैत्र अमावस्या के दिन चीटियों को चीनी मिला हुआ आटा खिलाएं, गाय को हरा चारा खिलाएं, ऐसा करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। खासकर गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों को भोजन और पानी देने से विशेष लाभ मिलता है। भोजन कराने से पितरों की तृप्ति होती है।
इस दिन असहाय और गरीब लोगों को पितरों के निमित्त भोजन कराएं। ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन-संपत्ति आती है।
इस दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में पूजा स्थल पर गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको सभी सुख प्राप्त होंगे।
कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस दिन सुबह स्नान करके आटे की गोलियां बना लें और इन आटे की गोलियों को किसी तालाब या नदी के किनारे जाकर मछलियों को खिलाएं।
भूलकर भी इस दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें, ऐसा करने से पितृ दोष हो सकता है, इसलिए इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें।
इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिन दाढ़ी नहीं बनानी चाहिए, मान्यता के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें – Durga Chalisa: नवरात्रि में करें दुर्गा आरती और दुर्गा चालीसा का पाठ, माता रानी हर लेंगी सब संकट
यह भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2022: अगर आप भी रखते हैं नवरात्रि व्रत तो रखें इन बातों का ध्यान, जानिए क्या हैं व्रत के नियम?