Chaitra Navratri 2021 Date- नवरात्रि का हिन्दू धर्म बहुत ही विशेष महत्व है। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि का त्योहार र्ष में चार बार मनाया जाता है। जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि मुख्य होती है।
गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह में आती है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ रूप की आराधना की जाती है।और इस साल नवरात्री का आरम्भ 13 अप्रैल से होने वाला है। जिसका समापन 22 अप्रैल को होगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है।
देवी दुर्गा के नौ स्वरूप
नवरात्रि पर देवी जगदंबा को प्रसन्न करने के लिए उनके नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि की पूजा-अर्चना, पाठ और आरती की जाती है।
चैत्र नवरात्रि 2021 तिथियां
13 अप्रैल 2021 – प्रतिपदा- मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
14 अप्रैल 2021 – द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल 2021 – तृतीया- मां चंद्रघंटा पूजा
16 अप्रैल 2021 – चतुर्थी- मांकुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल 2021 – पंचमी- मां स्कंदमाता पूजा
18 अप्रैल 2021 – षष्ठी- मां कात्यायनी पूजा
19 अप्रैल 2021 – सप्तमी- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल 2021 – अष्टमी- मां महागौरी
21 अप्रैल 2021 – नवमी- मां सिद्धिदात्री , रामनवमी
22 अप्रैल 2021 – दशमी- नवरात्रि पारणा
Chaitra Navratri 2021 Date- घोड़े पर सवार होकर आएंगी माता
चैत्र नवरात्रि का आरंभ इस बार मंगलवार से होने वाला है। जिस वजह से माता का आगमन घोड़े पर होगा। इससे पूर्व शारदीय नवरात्रि पर भी माता घोड़े पर सवार होकर आई थीं।
नवरात्रि का महत्व
यह मान्यता है की नवरात्रि के दिनों में माता पार्वती पृथ्वी पर आती हैं। जंहा पर वे नौ दिनों तक वास करती है। इन दिनों भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर माता आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि के दिनों माता की पूजा-अर्चना, आराधना और साधना करने आम दिनों के मुकाबले पूजा का कई गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है।
नवरात्रि घटस्थापना का महत्व
नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना की जाती है। घटस्थापना को कलश स्थापना भी कहते हैं। प्रथम दिन घटस्थापना का विशेष महत्व है। कलश स्थापना के साथ ही नवरात्री का पर्व शुरू हो जाता है।
यह भी पढ़ें- HANUMAN JAYANTI 2021- 2021 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि