Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि का त्योहार हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत महत्व है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के 9 दिनों तक मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। घटस्थापना चैत्र प्रतिपदा तिथि को की जाती है और अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजा के बाद उपवास तोड़ा जाता है। इस बार मां आदिशक्ति की आराधना का पर्व 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगा। मान्यता है कि नवरात्रि में अगर सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा मां दुर्गा की पूजा के कुछ मंत्र हैं, जिनके जाप से मां प्रसन्न होती है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के सिद्ध मंत्र के बारे में…
धन और विद्या पाने के लिए
विद्यावन्तं यशस्वन्तं लक्ष्मीवन्तं जनं कुरु।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
अपने कल्याण के लिए
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंम्बके दवी नारायणी नमोस्तुते।।
सौभाग्य पाने के लिए
वन्दि ताङ्घ्रियुगे देवि सर्वसौभाग्य दायिनि।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्वषो जहि।।
सभी बाधाओं से मुक्ति के पाने के लिए
शुम्भस्यैव निशुम्भस्य धूम्राक्षस्य च मर्दिनि।
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
जगत कल्याण के लिए
विधेहि देवि कल्याणं विदेहि परमां श्रियम।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि यशो जहि।।
किसी शत्रु के विनाश के लिए
रक्त बीज वधे देवि चण्ड मुण्ड विनाशिनि।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
सुख, समृद्धि व ऐश्वर्य प्रदान करती हैं मां दुर्गा
कहा जाता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से वह प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। मां दुर्गा प्राणियों को दुर्गति से निकालती हैं और अपने भक्तों को उनकी सभी बाधाओं से बचाती हैं। वहीं विधि-विधान से पूजा करने से प्रसन्न होकर लोगों को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का वरदान भी देती है।
यह भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2022: अबकी बार चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं ये विशेष योग, मां दुर्गा की पूजा करने से मिलेगा दोगुना फल
यह भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्र में बचे हैं कुछ ही दिन, अभी से कर लें ये बेहद जरूरी काम