Global Statistics

All countries
683,849,891
Confirmed
Updated on March 31, 2023 11:59 am
All countries
637,789,533
Recovered
Updated on March 31, 2023 11:59 am
All countries
6,830,728
Deaths
Updated on March 31, 2023 11:59 am

Global Statistics

All countries
683,849,891
Confirmed
Updated on March 31, 2023 11:59 am
All countries
637,789,533
Recovered
Updated on March 31, 2023 11:59 am
All countries
6,830,728
Deaths
Updated on March 31, 2023 11:59 am
spot_img

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि पर ना पहनें इस रंग के कपड़े, माँ दुर्गा हो जाएंगी नाराज

- Advertisement -

Chaitra Navratri 2022: हिंदू धर्म में नवरात्रि पूजा का सबसे ज्यादा महत्व है। नवरात्रि साल में दो बार होती है, एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि। इस बार चैत्र नवरात्रि आ रही है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है जो 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगी। इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। देवी के नौ रूपों की अलग-अलग पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इन नौ दिनों के दौरान, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, जो भक्तों को सुख, सौभाग्य और वीरता प्रदान करते हैं। नौ देवियों की कृपा से विभिन्न प्रकार की मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं। इन नौ दिनों में देवी के स्वरूप और प्रकृति को ध्यान में रखते हुए यदि आप वस्त्र धारण करते हैं तो माता अपने भक्तों पर बहुत प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा की पूजा के लिए कौन से रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

भूलकर भी ना पहनें इस रंग के कपड़े

नवरात्रि के दिन पूजा करते समय कभी भी काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता रानी को काला रंग पसंद नहीं है।

काले कपड़े से आती हैं नकारात्मक ऊर्जा

काले कपड़ों से मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं। ऐसे में मां दुर्गा की पूजा के दौरान हमेशा काले कपड़े पहनने से बचें। काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है और नवरात्रि एक पवित्र त्योहार है जिसमें नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश वर्जित माना जाता है।

इस रंग के कपड़े पहनें

चैत्र नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता की पूजा में केवल हरे, लाल, केसरिया, पीले या आसमानी, भूरे रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। अगर आप ऐसे कपड़े पहनते हैं, तो देवी की कृपा से आपके सारे काम हो जाते हैं।

सूती कपड़े पहनें

चैत्र नवरात्रि में देवी की पूजा के दौरान सूती वस्त्र धारण करने से लाभ होता है। शुद्ध होने के साथ-साथ ये कपड़े आरामदायक भी होते हैं और इन्हें पहनकर शांत मन से पूजा की जा सकती है। इसलिए पूजा के दौरान पुरुषों के लिए धोती पहनना शुभ होता है।

मांगे कपड़े न पहनें

इस दौरान किसी से मांगे गए कपड़ों में साधना करने की गलती न करें। अपने साफ कपड़े पहनकर ही पूजा अर्चना करें।

नवरात्रि के दिनों के अनुसार पहनें विशेष रंग के कपड़े

नवरात्रि देवी के 9 रूपों को समर्पित है। ऐसे में आपको हर दिन के हिसाब से खास रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे मां दुर्गा आप पर प्रसन्न होंगी।

यह भी पढ़ें – विनायक चतुर्थी 2022: इस बार नवरात्रि के बीच में पड़ रही है विनायक चतुर्थी, बन रहा है ये खास संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और…

यह भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2022: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानिए क्या होते हैं इसके परिणाम और कैसे करें पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles