Chaitra Navratri 2022 Mantra: मां दुर्गा की पूजा के लिए कुछ मंत्र हैं। जिनके जाप से मां प्रसन्न होती है और हमारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Chaitra Navratri 2022 Mantra: मां दुर्गा सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी हैं। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। यह त्यौहार साल में चार बार मनाया जाता है। लेकिन उनमें से सबसे प्रमुख चैत्र और शारदीय नवरात्रि हैं। इस नवरात्रि से गर्मी का मौसम भी शुरू हो जाता है। कहा जाता है कि नवरात्रि में अगर सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मां दुर्गा की पूजा के लिए कुछ ऐसे मंत्र हैं। जिनका जाप करने से मां प्रसन्न होती हैं और हमारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा मंत्र।
अपने कल्याण हेतु
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंम्बके दवी नारायणी नमोस्तुते।।
सौभाग्य की प्राप्ति हेतु
वन्दि ताङ्घ्रियुगे देवि सर्वसौभाग्य दायिनि।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्वषो जहि।।
समस्त बाधाओं से मुक्ति हेतु
शुम्भस्यैव निशुम्भस्य धूम्राक्षस्य च मर्दिनि।
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
बीमारियों से मुक्ति हेतु
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
जगत के कल्याण हेतु
विधेहि देवि कल्याणं विदेहि परमां श्रियम।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि यशो जहि।।
चैत्र माह की शुरुआत के साथ ही भक्तों को नवरात्रि का इंतजार शुरू हो जाता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। चैत्र मास की नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें – चैत्र नवरात्रि नियम 2022: नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन 10 नियमों का पालन, आप पर होगी मां दुर्गा की कृपा
यह भी पढ़ें – चैत्र नवरात्रि पूजा 2022: जानिए वास्तु नियमों के अनुसार कैसे करें देवी दुर्गा की पूजा