Chaitra Purnima 2022: चैत्र मास इस समय चल रहा है और चैत्र मास की पूर्णिमा 16 अप्रैल को है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा वर्ष की पहली पूर्णिमा होती है। इस दिन देवताओं की पूजा और दान करना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से लोगों को देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। चैत्र मास की पूर्णिमा वैसे भी बहुत ही खास होती है। क्योंकि इस दिन संकटमोचक भगवान हनुमान की जयंती भी होती है। ऐसे में इस दिन उपाय करने से देवी लक्ष्मी के साथ हनुमान जी की भी कृपा प्राप्त होगी। आज हम आपके लिए कुछ खास उपाय लेकर आए हैं, जो आपके जीवन को सुख-समृद्धि से भर देंगे। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…..
उपाय
चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) पर देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रात के समय देवी लक्ष्मी को खीर या कोई सफेद मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से व्यक्ति का घर धन-धान्य से भरा रहता है।
देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन उन्हें 11 कौड़ी चढ़ाएं और हल्दी का तिलक करें। अगले दिन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान या तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है।
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी का पीपल के पेड़ पर आगमन होता हैं। ऐसे में इस दिन मां की कृपा पाने के लिए सुबह स्नान कर पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाएं और जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
इसके अलावा चैत्र पूर्णिमा पर चंद्रोदय के समय कच्चे दूध में चावल मिलाकर चंद्रमा की पूजा करते हुए इस मंत्र का जाप करते हुए ‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:’ या ‘ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:’ चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियां खत्म होने लगती हैं।
यदि आप दाम्पत्य जीवन में सुख चाहते हैं तो इसे सफल बनाने के लिए पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर पति-पत्नी एक साथ चंद्रमा को अर्घ्य दें तो उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान हनुमान की जयंती है। ऐसे में आपको हनुमान जी के मंत्र ओम नमो भगवते हनुमते नम: का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और परेशानियां दूर होंगी।
यह भी पढ़ें – Hanuman Jayanti Upay: हनुमान जयंती के दिन करें ये काम, होगा धन लाभ