Global Statistics

All countries
683,097,319
Confirmed
Updated on March 24, 2023 5:20 pm
All countries
637,052,692
Recovered
Updated on March 24, 2023 5:20 pm
All countries
6,824,574
Deaths
Updated on March 24, 2023 5:20 pm

Global Statistics

All countries
683,097,319
Confirmed
Updated on March 24, 2023 5:20 pm
All countries
637,052,692
Recovered
Updated on March 24, 2023 5:20 pm
All countries
6,824,574
Deaths
Updated on March 24, 2023 5:20 pm
spot_img

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नी जीवन भर पति से छुपाती है ये 5 बातें

- Advertisement -

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र सहित कई विषयों पर अध्ययन करने के बाद कई बातों का उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य के अनमोल विचार बहुत प्रसिद्ध हैं। आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई कई बातें आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य ने जीवन जीने की कला को बहुत ही सरल तरीके से विस्तार से समझाया है। जिसे अपनाकर जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति विशेष रूप से पति-पत्नी के संबंधों के बारे में विस्तार से बताया है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार पत्नी कभी भी अपने पति को कुछ बातें नहीं बताती और उन्हें जीवन भर छुपा कर रखती है। लेकिन पत्नी द्वारा छुपाई गई बातों का पति-पत्नी के पवित्र संबंधों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि दोनों का रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। तो आइए जानते हैं आखिर ऐसी कौन सी बातें हैं जो पत्नी अपने पति को कभी नहीं बताती।

अपने सीक्रेट क्रश के बारे में

ज्यादातर महिलाओं की शादी से पहले या शादी के बाद उनके जीवन में कोई न कोई सीक्रेट क्रश होता है। महिलाएं ऐसे व्यक्ति को बहुत पसंद करती हैं। लेकिन अपने सीक्रेट क्रश के बारे में किसी और के साथ शेयर नहीं करती हैं। शादीशुदा महिलाएं कभी भी अपने पति को अपने सीक्रेट क्रश के बारे में नहीं बताती हैं।

फैसले नापसंद फिर भी हामी भरना

सुखी और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए घर के सभी छोटे-बड़े फैसलों में पति-पत्नी दोनों की सहमति जरूरी है। वहीं वैवाहिक जीवन से जुड़े कुछ फैसले ऐसे भी होते हैं जिनमें पत्नी की सहमति नहीं होती है, लेकिन वह हमेशा पति के फैसले का समर्थन करती हैं। इसके पीछे पत्नी की मंशा सिर्फ इतनी है कि घर में किसी भी तरह का विवाद न हो। पत्नी कभी भी अपनी नापसंदगी को चेहरे से जाहिर नहीं होने देती है।

पैसे की बचत को छिपाना

महिलाओं को घर की लक्ष्मी भी कहा जाता है। पत्नी को घर की लक्ष्मी की संज्ञा ऐसे ही नहीं दी जाती है। जब भी घर या पति के सामने आर्थिक संकट की स्थिति आती है तो पत्नी बैंक की भूमिका में आती है। पत्नियां कभी भी अपने पतियों को अपनी बचत के बारे में सही-सही नहीं बताती हैं। वह बचत के पैसे को हमेशा छिपा कर रखती है। पत्नी द्वारा छिपाया गया धन घर में आर्थिक संकट को दूर करने में बहुत उपयोगी होता है।

अपनी बीमारी

पुरुषों की तुलना में महिलाओं का शरीर काफी कमजोर होता है। अक्सर महिलाएं किसी न किसी तरह की छोटी या बड़ी बीमारियों से ग्रसित रहती हैं। ज्यादातर समय पत्नी अपने पति को अपनी बीमारी के बारे में नहीं बताती है। इसके पीछे का कारण यह है कि पत्नी पति की परेशानी को बढ़ाना नहीं चाहती।

भेद को छिपाना

अक्सर परिवार में कई तरह की बातें होती रहती हैं, जिनमें कुछ गंभीर तो कुछ हल्की-फुल्की बातें होती हैं। जब पति अन्य लोगों के सामने पत्नी को कुछ भी बताने से मना करता है, तो पत्नियां अपने प्रियजनों के बीच ऐसा भेद साझा करती हैं। लेकिन जब पति इस बारे में पूछते हैं कि क्या उन्होंने ऐसी बातें किसी को बताई हैं तो पत्नियां जवाब में मना कर देती हैं।

यह भी पढ़ें – Chankya Niti: इन 3 में से किसी एक घटना का होना है बदनसीबी की निशानी, चाणक्‍य नीति में है इसका उल्लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles