Chanakya Niti in Hindi 2021: मनुष्यों के कल्याण के लिए आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने बहुत सी बातें बताई हैं। ऐसी कई नीतियां चाणक्य नीति शास्त्र में हैं। जिन्हें व्यक्ति अपनाकर सफलता प्राप्त कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने स्वास्थ्य के विषय में भी कुछ विशेष बातें बताई हैं। जो इस प्रकार हैं-
Chanakya Niti in Hindi 2021-
1. अजीर्णे भेषजं वारि जीर्णे वारि बलप्रदम्।
भोजने चामृतं वारि भोजनान्ते विषप्रदम्।।
मतलब भोजन न पचने पर पिया हुआ पानी औषिधि के समान है। पानी भोजन पचने के करीब आधे से एक घंटे बाद पीना शरीर के लिए लाभदायक माना गया है। थोड़ा पानी भोजन के बीच में पीना अमृत के समान माना गया है। और वही पानी का सेवन भोजन के तुरंत बाद विष के समान होता है।
2. चूर्ण दश गुणो अन्न ते, ता दश गुण पय जान।
पय से अठगुण मांस ते तेहि दशगुण घृत मान॥
मतलब पीसा हुआ अन्न खड़े अन्न की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होता है। पिसे अन्न से दूध 10 गुना ज्यादा फायदेमंद होता है। व दूध से 10 गुना मांस और मांस से 10 गुना पौष्टिक घी होता है।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक सप्ताह में एकबार पूरे शरीर की मालिश च्छी सेहत और निरोगी काया के लिए करनी चाहिए। शरीर की मालिश रोम छिद्र खुल जाते हैं। अंदर की गंदगी बाहर हो जाती है। मालिश करने के बाद स्नान जरूर ही करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति 2021: यदि शत्रु पर पाना चाहते है विजय, तो याद रखे इन बातो को
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: यह पांच संकेत बताते है, आप होने वाले कंगाल, हो जाएं तुरंत सावधान