Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित नीति शास्त्र की बातें आज भी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। कुछ लोगों को नीतियां बहुत कठोर लगती हैं। लेकिन वे मनुष्य को जीवन की सच्चाई से रूबरू कराती हैं। हालांकि कुछ लोग इन नीतियों को मोड़कर पेश करते हैं। लेकिन इन नीतियों के सार को सही तरीके से समझकर और अपने जीवन में लागू करके एक व्यक्ति कई समस्याओं से बच सकता है। और एक खुशहाल और संतुष्ट जीवन जी सकता है। आचार्य चाणक्य ने पारिवारिक जीवन से लेकर धन, शत्रु और मित्रता तक की महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनसे दूरी बनाए रखना इंसान के लिए अच्छा होता है। ऐसे लोगों से कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन हैं वो लोग…
ऐसे व्यक्ति से दूर रहें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सच्चा दोस्त वही होता है। जो आपको गलत करने से रोकता है। और आपको सही गलत की पहचान कराता है। जो व्यक्ति हर चीज में आपकी हां मिलाता है या गलत कार्यों की प्रशंसा करके आपको गलत करने के लिए प्रोत्साहित करता है। तो आपको समय रहते उससे दूर हो जाना चाहिए। ऐसे लोग आपको भले ही अच्छे लगें लेकिन उनके साथ आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
गलत काम करने वालो से
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि गलत काम करने वालों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोग समय आने पर आपको परेशानी में भी डाल सकते हैं। इसके अलावा गलत लोगों की संगति आपको आगे बढ़ने से भी रोकती है। और सफलता में बाधक बन जाती है।
लालची लोगों से दूरी बनाए रखें
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार मन में लोभ रखने वालों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोग दूसरों का धन देखकर हमेशा लालची हो जाते हैं। और समय आने पर आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – Chanakya Niti: ऐसे लोगो के लिए धरती ही स्वर्ग, होते है बहुत किस्मतवाले
यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: जीवन में मिलेगा मान-सम्मान अगर इन आदतों का तुरंत करेंगे त्याग