Chanakya Niti In Hindi 2021: आचार्य चाणक्य एक महान कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री के रूप में जाते है। नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने पुरुष, स्त्री, बच्चे और बुजुर्ग, हर वर्ग के के बारे में जानकारी दी है। मनुष्य के गुणों और अवगुणों के बारे में चाणक्य ने बताया है। इन बातों को ध्यान में रखकर सही व्यक्ति व सही रिश्तों का चुनाव किया जा सकता है।
स्त्रियों के ऐसे ही तीन गुणों का वर्णन आचार्य चाणक्य ने किया है। जो उसे श्रेष्ठ बनाते हैं। जिस किसी व्यक्ति की पत्नी में यह गुण होते हैं। वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं। उन पुरुषों का जीवन सुखी से व्यतीत होता है।
Chanakya Niti In Hindi 2021: गुण
विनम्रता और दयालुता
आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार यदि स्त्री में विनम्रता और दायलुता का गुण होता है। तो वह हमेशा परिवार और रिश्तों को संजोकर रखती है। ऐसी स्त्रियाँ दूसरों की भलाई के बारे में सोचती हैं। ऐसे परिवार में सदैव सुख शांति का निवास होता है। परिवार खुशहाल व जीवन सदा सुखमय रहता है।
धर्म का पालन करने वाली
पुरुष हो या स्त्री धर्म का पालन जरूर करना चाहिए। जो स्त्री धर्म का पालन करने वाली होती है। वह सही और गलत में भेद अच्छी तरह से समझती है। ऐसी स्त्रियाँ सदैव सत्कर्मों की ओर प्रेरित होती है। धर्म का पालन करने वाली संतान को सुसंस्कारी बनाती हैं। यह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती हैं। ऐसी स्त्री न केवल परिवार अपितु कई पीढ़ियों का कल्याण कर देती हैं। धर्म की राह पर चलने वाली स्त्री न सिर्फ स्वयं सम्मान प्राप्त करती बल्कि पूरे परिवार का मान बढ़ाती हैं। ऐसे व्यक्ति का जीवन सुखमय रहता है।
धन का संचय करने वाली स्त्री
आचार्य चाणक्य के अनुसार धन व्यक्ति के बुरे समय में काम आता है। और व्यक्ति को खराब परिस्थितियों से निकालने में मददगार होता है। जिस व्यक्ति की पत्नी में धन को संचय करने का गुण या आदत होती है। तो आसानी से बुरे समय को व्यक्ति पार कर लेता है।
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: सेहतमंद रहने के लिए इन बातों का करें पालन
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: यह पांच संकेत बताते है, आप होने वाले कंगाल, हो जाएं तुरंत सावधान