Chanakya Niti In Hindi: कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति विषय के आचार्य चाणक्य महाविद्वान थे। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र नामक ग्रन्थ राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाजनीति आदि विषयों की सम्पूर्ण जानकारी देता है। आचार्य चाणक्य की नंद वंश का नाश करने व मौर्य साम्राज्य की नींव रखने में अहम भूमिका थी।
Chanakya Niti In Hindi: उनके द्वारा रचित्त चाणक्य नीति बहुत ही उपयोगी ग्रंथ है। नीतिपरक ग्रन्थों की श्रेणी में चाणक्य नीति का संस्कृत-साहित्य में महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। चाणक्य नीति में आचार्य ने सफलता पाने के सुझाव और सूत्र नीतियों के रूप में बताया है। सैद्धांतिक ज्ञान की बजाय चाणक्य नीति में व्यावहारिक ज्ञान की बातें बताई गयी है। चाणक्य नीति के अनुसार इन चार बातों को कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए हमेशा याद रखना चाहिए –
- नौकरी-व्यापार में जिस व्यक्ति को सफलता पानी है। तो उसे काम के प्रति ईमानदार और अनुशासित होना बेहद ही आवश्यक है। आचार्य के मुताबिक अनुशासन से ही व्यक्ति में परिश्रम की भावना का विकास होता है। कोई भी कार्य बिना अनुशासन के समय से पूरा नहीं होता है। इसलिए सफल व्यक्ति बनने के लिए अनुशासन होना आवश्यक है।
2. आचार्य चाणक्य, चाणक्य नीति में कहते है की यदि किसी भी व्यक्ति को व्यापार में सफलता पानी है। तो उसमे जोखिम भरे फैसले लेने की क्षमता होनी चाहिए। चाणक्य के अनुसार सफलता वही व्यक्ति प्राप्त करता है। जो असफलता से नहीं डरता है। व्यापार में उचित/सही समय पर लिया गया फैसला ही व्यक्ति को भविष्य में लाभ दिलवाता है।
3. चाणक्य नीति के मुताबिक व्यक्ति का व्यवहार व्यापार हो या फिर नौकरी कुशल होना बहुत आवश्यक होता है। आचार्य चाणक्य कहते है की बातों के जो लोग धनी होते हैं। वे लोगों को बहुत जल्दी ही प्रभावित कर लेते हैं। जिससे अपने क्षेत्र में सफलता पाने में उन्हें आसानी होती है।
4. चाणक्य नीति के मुताबिक सबको साथ लेकर चलने की जिस व्यक्ति में प्रवृत्ति होती है। वही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। अकेले कोई भी व्यक्ति सफल नहीं बन सकता है। सफल बनने या सफलता पाने के लिए बहुत सारे लोगों के सहयोग की आवश्कता होती है। इसलिए क्षमता के अनुसार साथ लेकर हर व्यक्ति को कार्य करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: जिस इंसान के जीवन में है यह सुख, उसके लिए धरती ही स्वर्ग
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: बहुत जल्दी नष्ट हो जाते हैं ऐसे लोग, जाने क्या कहती चाणक्य नीति