Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 11:55 am
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 11:55 am
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 11:55 am

Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 11:55 am
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 11:55 am
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 11:55 am
spot_img

चाणक्य नीति: मुश्किल घड़ी में आपके बहुत काम आएंगी आचार्य की यह बाते, तुरंत निकल जाएंगे संकट से बाहर

- Advertisement -

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। यह कौटिल्य या विष्णुगुप्त मौर्य नाम से भी विख्यात हैं। आचार्य चाणक्य आचार्य श्री चणक के शिष्य होने के कारण चाणक्य कहलाए। इन्हे चाणक्य नाम इनके गुरु आचार्य श्री चणक से ही प्राप्त हुआ था।

आचार्य चाणक्य कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति व अपने महाज्ञान के सदुपयोग एवं जनकल्याण व अखंड भारत के निर्माण में सहयोग के कारण कौटिल्य’ ‘कहलाये। वास्तव में आचार्य चाणक्य एक सच्चे ब्राह्मण थे।

आचार्य चाणक्य का जन्म ईसा पूर्व 371 में हुआ था। जबकि ईसा.पूर्व. 283 में मृत्यु हुई थी। आचार्य चाणक्य का उल्लेख वायुपुराण, मत्स्यपुराण, विष्णुपुराण, मुद्राराक्षस, बृहत्कथाकोश, जैन पुराण, बौद्ध ग्रंथ महावंश आदि में मिलता है।

बृहत्कथाकोश के मुताबिक चाणक्य की पत्नी का नाम यशोमती था। वही मुद्राराक्षस के मुताबिक चाणक्य का असली नाम विष्णुगुप्त था।

आचार्य चाणक्य का नाम भारत के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। आचार्य चाणक्य न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ बल्कि शिक्षक, धर्माचार्य, लेखक और अर्थशास्त्री भी थे। कहते हैं कि चाणक्य ने ही वात्स्यायन नाम से कामसुत्र लिखी थी। चाणक्य के पिता ने ही उनका नाम कौटिल्य रखा था।

मगध के राजा द्वारा चाणक्य के पिता को राजद्रोह के अपराध में हत्या कर देने के बाद राज सैनिकों से बचने के लिए आचार्य ने अपना नाम बदलकर विष्णुगुप्त रख लिया था। तक्षशिला विद्यालय में विष्णुगु्प्त नाम से ही उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की।

‘कौटिल्य’ नाम से भी विख्यात आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र नामक महान ग्रंथ की रचना की। इनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र’ एवं ‘नीतिशास्त्र’ नामक ग्रंथों की गणना विश्व की महान कृतियों में की जाती है।

आचार्य चाणक्य कुशाग्र बुद्धि सहित आसाधारण प्रतिभा के धनी थे। आचार्य को विभिन्न विषयों का गहन ज्ञान था। इसी कारण आचार्य कौटिल्य के नाम से भी विख्यात थे। आचार्य श्रेष्ठ विद्वान, दूर्दर्शी होने के साथ-साथ एक योग्य शिक्षक भी थे।

इन्होने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की। और यही पर आचार्य के पद पर रहकर विद्यार्थियों को शिक्षा भी दी। आचार्य अपने जीवन में ज्ञान का महत्व बहुत अच्छी तरह से समझते थे । यह एक महान अर्थशास्त्री थे।

आचार्य ने अपने जीवन में अच्छी और बुरी दोनों तरह की परिस्थितियों का सामना किया है। आज भी आचार्य चाणक्य द्वारा सैंकड़ों वर्षों पहले लिखे गए नीति शास्त्र की बातें और वचन उतना ही औचित्य रखते हैं। जितना उस समय रखते थे। यही वजह है की इतने वर्ष बीत जाने के पश्चात भी आज के समय में भी चाणक्य नीति के बाते लोगो के बीच बहुत लोकप्रिय है। आचार्य की नीतियां आज भी लोगों को सही राह दिखाती हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों और बुद्धि का प्रयोग करके ही अपने शत्रु घनानंद का नाश किया। और एक साधारण बालक को मौर्य साम्राज्य का सम्राट बनाया। चंद्रगुप्त को मौर्य साम्राज्य का सम्राट बनाया। इन्होने इतिहास की धारा को ही बदल कर रख दिया।

आचार्य ने निस्वार्थ भाव से अपने गहन अध्ययन, ज्ञान व जीवन से प्राप्त अनुभवों को ग्रंथों में पिरोया है। आचार्य द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। मनुष्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं धन, रिश्ते, शत्रु, कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन पर नीति शास्त्र की बातें प्रकाश डालती हैं।

आचार्य को न केवल किताबी विषयों का बल्कि जीवन की अच्छी और बुरी दोनों तरह की परिस्थितियों का अनुभव था। इन्होने अपने जीवन में हर तरह की परिस्थितियों का सामना किया है। लेकिन इन परिस्थितियों में इन्होने कभी भी हार नहीं मानी और न ही अपना धैर्य खोया। सदैव अपना धैर्य बनाए रखा। इसके द्वारा लिखित नीति शास्त्र की बातें आज भी बहुत लोकप्रिय हैं।

आचार्य के जीवन का एक बड़ा हिस्सा अध्ययन में व्यतीत हुआ। आचार्य को व्यवहारिक जीवन की भी बहुत अच्छी समझ थी। आज भी आचार्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है।

अगर व्यक्ति चाणक्य नीति की बाते अपने जीवन में उतार ले तो वह कभी भी असफल नहीं हो सकता है। उस व्यक्ति को हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

चाणक्य नीति की बाते जीवन के पहलुओं को बहुत ही करीब से स्पर्श करती हैं। नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। इन बातों को अगर सही से समझा जाए व इनका अपने जीवन में अनुसरण किया जाए। तो जीवन को सरल, सुखमय व सफल बनाया जा सकता है।

नीति शास्त्र में कई बातो का जिक्र किया गया है। इन बातो को ध्यान में रखकर आप विपरीत परिस्थितियों को भी आसानी से पार कर लेते हैं। साथ ही कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है।

गुप्त साम्राज्य के आचार्य चाणक्य संस्थापक और चंद्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। आचार्य चाणक्य ने कई महत्वपूर्ण ग्रंथ मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाने के लिए लिखें हैं। नीतिशास्त्र के कुछ सुझाव लोगों को बहुत ही कठिन लगते हैं। इनसे कुछ लोग सहमत नहीं होते है।

चाणक्य नीति: मुश्किल घड़ी में आपके बहुत काम आएंगी आचार्य की यह बाते, तुरंत निकल जाएंगे संकट से बाहर

अक्सर देखा जाता है की लोगों का विवेक संकटकालीन परिस्थिति में सामान्य रूप से काम नहीं करता है। इसी वजह से लोगो को जान-माल की हानि का सामना करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य की 5 बातें ऐसी स्थिति में बेहद काम आएंगी। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में व्यक्ति को विपत्ति के समय क्या करना चाहिए। विपत्ति के समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इसके बारे में बताया है। तो आइये जानते है क्या है वो बाते –

मुश्किल की घड़ी आने से पूर्व हो जाएं सावधान

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को मुसीबत के वक्त सतर्कता बरतना बेहद ही जरूरी होता है। क्योकि व्यक्ति के पास संकट काल में सीमित अवसर होते हैं। जबकि वही चुनौतियां बड़ी होती हैं। ऐसे में जरा सी चूक से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए सावधानी बहुत ही आवश्यक है।

बनाएं कारगर रणनीति

चाणक्य नीति के अनुसार इंसान को संकट काल से उभरने के लिए एक ठोस रणनीति की जरूरत पड़ती है। संकट के समय जब व्यक्ति उससे उभरने की रणनीति बना लेता है। तो व्यक्ति उस नीति के अनुसार  चरणबद्ध तरीके से कार्य करता है। और अंत में सफलता पाता है।

परिजनों की सुरक्षा का रखें ध्यान

चाणक्य नीति के मुताबिक परिवार के प्रति संकट के समय जिम्मेदारी निभाना व्यक्ति का पहला कर्तव्य होना चाहिए। आपको परिवार के लोगों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखना चाहिए। व्यक्ति को अपने परिजनों का संकट के वक्त साथ निभाना चाहिए। किसी तरह की मुसीबत यदि उनके ऊपर आ जाए तो मुसीबत से बाहर निकालना चाहिए।

अपनी सेहत का रखें ध्यान

चाणक्य नीति के मुताबिक संकट के समय व्यक्ति को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि सेहत ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। यदि स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा तो हर वो कोशिश करने में सक्षम होंगे। जो संकट से आपको बाहर निकाल सकती है। चुनौतियों को आप मानसिक सहित शारीरिक बल से मात देने में सफल होंगे।

धन की बचत का रखें ध्यान

चाणक्य नीति के अनुसार धन का प्रबंध व्यक्ति के पास ठीक है। तो बड़े से बड़े संकट से निकलने में वह सफलता प्राप्त कर सकता है। दरअसल धन ही संकट के समय व्यक्ति का सच्चा मित्र होता है। संकट के वक्त जिस इंसान के पास धन का अभाव होता है। संकट से उसके लिए उभरपाना बहुत ही कठिन हो जाता है।

यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य की इन बातो का विशेष रखना चाहिए ध्यान

यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: अमीर और सफल व्यक्ति में होते हैं ये छ: गुण

(Chanakya Niti, Chanakya Niti In Hindi, Chanakya Niti With Image, Chanakya Niti Quotes, चाणक्य नीति, चाणक्य नीति की बातें, चाणक्य नीति हिंदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles