Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 12:55 pm

Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
spot_img

चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य द्वारा कही गई बातें, जिनका हमेशा रखना चाहिए ध्यान

- Advertisement -

Chanakya Niti: महान शिक्षक और समृद्ध बुद्धि वाले आचार्य चाणक्य को आज हर कोई जानता है। आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र नामक पुस्तक लिखी। जिसमें उस समय की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का वर्णन है। उनकी गिनती कई श्रेष्ठ विद्वानों में होती है। आचार्य चाणक्य द्वारा दिए गए उपदेश आज के समय में भी शत-प्रतिशत खड़ी उतरती हैं। उनकी बौद्धिक शक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक साधारण दिखने वाले बच्चे को भारत का महान शासक बनाया। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में हमें उनके द्वारा दी गई शिक्षा का पूरा विवरण मिलता है। यदि कोई व्यक्ति आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षा का पालन करता है। तो वह जीवन में प्रगति कर सकता है। चाणक्य अपने अनुभवों के आधार पर जीवन भर लोगों का मार्गदर्शन करते रहे। ऐसे में आज हम जानेंगे चाणक्य द्वारा कही गई वो महत्वपूर्ण बातें जिनका जीवन में हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

आचार्य चाणक्य का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कभी भी अपना दुख-दर्द नहीं बताना चाहिए। उनके मुताबिक आपकी बातें सुनकर दूसरे लोग आपको जरूर दिलासा देंगे। लेकिन आपके जाते ही वे आपका मजाक भी उड़ाएंगे। ऐसे में आपको कभी भी अपने दुखों का जिक्र सबके बीच नहीं करना चाहिए।

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार का होता है। दोनों एक दूसरे के सुख-दुःख के साथी हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि जिस भी पत्नी के चेहरे पर हमेशा नफरत का भाव रहे उसे उससे दूर हो जाना चाहिए। ऐसी पत्नी जीवन में हमेशा दुख लाती है और इंसान की तरक्की रुक जाती है। इसके अलावा हमें उन रिश्तेदारों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो हमसे प्यार से पेश नहीं आते।

आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें अपने घर के बारे में किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। घर की बात बाहरी व्यक्ति को बताने से दूसरे व्यक्ति को पता चल जाता है कि घर में क्या चल रहा है। इसका फायदा उठाकर वह घर में कलह पैदा करने की साजिश रचता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को समाज में ऐसा कार्य करना चाहिए। जिससे उसकी प्रसिद्धि में वृद्धि हो। उनका मानना ​​था कि प्रसिद्धि व्यक्ति का आभूषण है। इस कारण उसे हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। जिससे समाज में उसका मान-सम्मान ऊंचा हो।

यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: रिश्तों लाना चाहते है मिठास, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: बच्चों की इन आदतों का माता-पिता रखे सदैव ध्यान, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है बड़ी मुसीबत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles