Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है। आइए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा तिथि, चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल के बारे में।
Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा। वैशाख पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है। इस बार वैशाख पूर्णिमा को सुबह ही चंद्र ग्रहण का समय है, लेकिन आप पूर्णिमा स्नान दान कर सकते हैं क्योंकि यह खग्रास चंद्र ग्रहण है।
वैशाख पूर्णिमा 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 15 मई रविवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शुरू हो रही है यह तिथि अगले दिन सोमवार 16 मई को प्रातः 09:43 बजे समाप्त होगी। ऐसे में 16 मई को वैशाख पूर्णिमा है।
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। इस दिन चंद्र ग्रहण सुबह 07:58 बजे से शुरू हो रहा है। चंद्र ग्रहण दिन में 12:20 बजे समाप्त होगा।
कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण पश्चिमी यूरोप, मध्य-पूर्व, अफ्रीका, उत्तर-दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण 2022 सूतक काल
साल के पहले चंद्र ग्रहण की सूतक अवधि मान्य नहीं होगी क्योंकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में पूरी तरह से सूर्य की उपस्थिति के कारण चंद्र ग्रहण दृश्य नहीं होगा और न ही इसकी मान्यता होगी । यहां तक कि सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा।
वैसे सूतक काल चंद्र ग्रहण के समय से 09 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। खग्रास चंद्र ग्रहण के कारण सूतक नहीं लगेगा। ऐसे में भारत में सभी धार्मिक कार्य पूर्ववत होते रहेंगे।
वैशाख पूर्णिमा 2022 स्नान दान
उदयतिथि के आधार पर स्नान दान की वैशाख पूर्णिमा 16 मई को है। इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा। इसी के आधार पर 16 मई को सुबह से ही पूर्णिमा स्नान का दान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Ganga Saptami 2022: कब है गंगा सप्तमी? जानें महत्व और पूजा विधि
यह भी पढ़ें – Ganga Saptami 2022: इस दिन है गंगा सप्तमी, धन और वैभव पाने के लिए जरूर करें ये उपाय