Chandra Grahan Kab Hai 2022: साल 2022 की शुरुआत के बाद सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है।
Chandra Grahan Kab Hai 2022: साल 2022 की शुरुआत के बाद सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) और चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) की भी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा के बीच आ जाता है। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा की तारीख को और सूर्य ग्रहण अमावस्या को लगता है। इस दौरान राहु-केतु का प्रकोप धरती पर बना रहता है। कहा जाता है इसलिए ग्रहण के दौरान किया गया काम भी खराब हो जाता है. इसलिए इस समय शुभ कार्य करना वर्जित है।
चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) के दौरान और भी कई सावधानियां बरतने की जरूरत है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणों का जन्म होने वाले बच्चे पर बुरा प्रभाव डालता है। ज्योतिष और खगोल विज्ञान के अनुसार इस साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण होंगे। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण की तारीख और समय के बारे में।
कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। भारत समेत कई देशों में देखने को मिलेगा। साल के पहले चंद्र ग्रहण में सूतक मान्य नहीं होगा । यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण का समय सुबह 08:59 बजे शुरू होगा और सुबह 10:23 बजे समाप्त होगा।
कब लगेगा दूसरा चंद्रग्रहण?
इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। इसे भारत समेत कई देशों में देखा जा सकता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के कारण सूतक मान्य रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1:32 बजे शुरू होगा और शाम 7:27 बजे समाप्त होगा। और इस दौरान ग्रहण के सभी नियमों का पालन करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें – Surya Grahan 2022: इस दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं गलती से भी न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का…
यह भी पढ़ें – Surya Grahan 2022: जल्द ही लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां दिखाई देगा