Global Statistics

All countries
682,914,628
Confirmed
Updated on March 23, 2023 2:13 pm
All countries
636,875,967
Recovered
Updated on March 23, 2023 2:13 pm
All countries
6,822,800
Deaths
Updated on March 23, 2023 2:13 pm

Global Statistics

All countries
682,914,628
Confirmed
Updated on March 23, 2023 2:13 pm
All countries
636,875,967
Recovered
Updated on March 23, 2023 2:13 pm
All countries
6,822,800
Deaths
Updated on March 23, 2023 2:13 pm
spot_img

Chandra Grahan 2022: देव दीपावली पर लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण! जानें महत्वपूर्ण बातें

- Advertisement -

Chandra Grahan Kab Hai 2022: वर्ष 2022 का दूसरा और अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण 08 अक्टूबर को लगने जा रहा है। जानिए इससे जुड़ी तमाम अहम बातें।

Chandra Grahan Kab Hai 2022: साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर महीने में लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार मंगलवार 08 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल पूर्वी भागों में ही दिखाई देगा। जबकि आंशिक रूप से यह भारत के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकता है। देव दीपावली 08 नवंबर 2022 को है। ऐसे में कई ज्योतिषी ग्रहण से एक दिन पहले देव दीपावली मनाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण के बारे में।

चंद्र ग्रहण 2022 दिनांक और समय

चंद्र ग्रहण 2022 तिथि- 08 नवंबर, मंगलवार

चंद्र ग्रहण शुरू – शाम 5:32 बजे

चंद्र ग्रहण समाप्त – शाम 06.18 बजे

सूतक प्रारंभ – सुबह 09:21 बजे

सूतक समाप्त – शाम 06.18 बजे

भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

08 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि जगहों पर देखा जा सकता है।

भारत के अलावा कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी अहम बातें

हिंदू मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है।

भारत में साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। जो भारतीय समय के अनुसार 08 नवंबर को दोपहर 1.32 बजे से शाम 7.27 बजे तक चलेगा।

मान्यता के अनुसार ग्रहण काल ​​में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होती है।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है। जो ग्रहण से 09 घंटे पहले शुरू होकर ग्रहण खत्म होने के बाद खत्म होता है।

सूतक काल की शुरुआत के बाद पूजा आदि धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा करना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान न तो सोना चाहिए और न ही नुकीली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा नदी में स्नान कर दान करना शुभ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles