Chandra Grahan Kab Hai 2022: साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के एक दिन बाद हुआ था। वहीं, सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दिवाली यानी 08 नवंबर के दिन आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को हुआ था। 08 नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल…
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है?
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भारतीय समयानुसार 8 नवंबर को शाम करीब 5:32 बजे शुरू होगा और शाम 7.27 बजे तक चलेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 2022
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लगता है। यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य रहेगा।
कहां दिखेगा आखिरी चंद्र ग्रहण?
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत, दक्षिण/पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर समेत कई एशियाई द्वीपों में देखा जा सकता है।
चंद्र ग्रहण कब होता है?
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्र ग्रहण होता है। वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसका बहुत महत्व माना गया है।
यह भी पढ़ें – Dev Deepawali 2022: चंद्रग्रहण से बदलेगी देव दीपावली की तारीख! जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें – Gopashtami 2022: इस साल कब है गोपाष्टमी, जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व