Chankya Niti: महान पंडित आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति (Chankya Niti) में अपने जीवन के अनुभव साझा किए हैं। इसमें उन्होंने जिंदगी को सही तरीके से जीने के बारे में बताया है। आचार्य चाणक्य को आज भारतीय इतिहास के महान विद्वानों में स्थान दिया गया है। अगर उनकी बातों पर ध्यान दिया जाए तो इंसान जीवन में कभी हार नहीं सकता। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जीवन में इन चार बातों को किसी से साझा नहीं करना चाहिए। आज हम जानते हैं आचार्य चाणक्य द्वारा कही गई 4 बातें, जो कभी किसी को नहीं बतानी चाहिए।
अपना दुख किसी को न बताएं
कई लोग अपनी छोटी-छोटी परेशानियां सभी से शेयर करते हैं। चाणक्य नीति (Chankya Niti) के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है। हम अपना दुख-दर्द दूसरों को बताकर अपना बहुत बड़ा नुकसान करते हैं। दूसरे लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि वे आपके दुख-दर्द को समझ सकें। ज्यादातर लोग आपके सामने आपको दिलासा देंगे। लेकिन आपके जाने के बाद वो आपका मजाक उड़ाने लगेंगे। अपने दुख-दर्द उन्हीं लोगों को बताएं जो आपके बेहद करीब हैं और जिन पर आपको पूरा भरोसा है।
अपमान साझा न करें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमें अपने जीवन में कभी भी अपमान किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। जीवन में कई बार हमारे साथ ऐसी घटनाएं होती हैं। जब हम मजाक बन जाते हैं। अगर जीवन में कभी आपका अपमान हुआ है तो इसे हमेशा गुप्त रखें। अगर आप लोगों को उस घटना के बारे में बताएंगे तो वे आपका मजाक उड़ाएंगे। जिंदगी में बहुत कम लोग हमारी कदर करते हैं।
पारिवारिक मामले किसी से शेयर न करें
चाणक्य ने कहा है कि जब हम अपने घर की बातें लोगों से बांटने लगते हैं। तो हमारे घर की छोटी-छोटी बातें भी बाहर के लोगों को पता चल जाती हैं। जिसका फायदा उठाकर लोग षडयंत्र रचकर घर में संकट पैदा कर देते हैं। विशेष रूप से व्यक्ति को कभी भी अपनी पत्नी के चरित्र की बातें किसी भी इंसान से साझा नहीं करनी चाहिए क्योंकि पत्नी का सीधा संबंध पति से होता है। और पत्नी का अपमान यानी पति का अपमान।
आर्थिक स्थिति
जीवन में कई बार हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है। कभी-कभी ऐसा समय आता है। जब हम अपना धन खो देते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे समय हमें अपनी स्थिति किसी को नहीं बतानी चाहिए। अगर हम हर जगह अपने खोए हुए पैसे की चर्चा करेंगे तो लोग मजाक बनाने लगेंगे। मदद के लिए कोई आगे नहीं आएगा। ऐसे में हमें ताकत के साथ नए सिरे से काम शुरू करना चाहिए।
यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: इन चार बातों पर टिकी है सफलता की नींव, जाने कौन-सी है वो बाते
यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: इस बात का यदि न रखा जाए ध्यान तो मनुष्य का छिन जाएगा सुख-चैन