Chankya Niti: अगर आप जीवन में आराम से जीना चाहते हैं तो कुछ बातों का पालन अवश्य करें। नहीं तो जिंदगी खराब होने में देर नहीं लगती।
Chankya Niti: चाणक्य नीति सिखाती है कि कैसे एक अच्छा, सुखी जीवन जीना है। साथ ही यह उन चीजों से बचने की सलाह भी देता है। जो जीवन को और खराब कर सकती हैं। अगर कोई व्यक्ति इन चीजों से दूर नहीं रहता है, तो उसका जीवन बहुत दुखद और संघर्षपूर्ण हो जाता है। आज हम जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिनसे इंसान को हमेशा दूर रहना चाहिए, नहीं तो उसे हमेशा अपना जीवन दुख और भय में बिताना पड़ता है।
इनसे हमेशा दूर रहें
आलस्य: चाणक्य नीति के अनुसार आलस्य से हमेशा दूर रहना चाहिए। क्योंकि आलस्य व्यक्ति को दूसरों पर निर्भर बना देता है। उसकी प्रतिभा को नष्ट कर देता है। वह अपना स्वाभिमान खो देता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन लक्ष्यहीन हो जाता है। वह हमेशा दुख में जीता है।
दिखावा: दिखावाएक ऐसी चीज है जो व्यक्ति को कई झूठ बोलने और गलत काम करने के लिए मजबूर करती है। दिखावा करने वाला व्यक्ति कभी चैन से नहीं रह सकता। वह हमेशा अपनी सच्चाई के सामने आने से डरता है। इस वजह से वह कई बार अपराध भी करता है।
क्रोध: क्रोधित व्यक्ति दूसरों से ज्यादा खुद को नुकसान पहुंचाता है। दूसरों के सामने उनकी छवि भी खराब होती है। लोग उससे दूर रहते हैं। ऐसा जातक बुरे समय में अकेला पड़ जाता है और परेशानी अधिक हो जाती है।
अहंकार: अहंकार के कारण रावण जैसा शक्तिशाली राक्षस राजा भी नष्ट हो गया। अहंकार व्यक्ति को सत्य से दूर कर देता है। वह सही और गलत में फर्क नहीं कर पाता। ऐसे लोग जीवन में बहुत कष्ट उठाते हैं।
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: जीवन में ये कार्य ला सकते हैं संकट, वक्त रहते दूरी बना लेना बेहतर
यह भी पढ़ें – विदुर नीति: अगर आप में भी हैं ये चार गुण, तो जरूर होगी स्वर्ग की प्राप्ति
You completed certain fine points there. I did a search on the matter and found nearly all people will agree with your blog.
You are my breathing in, I have few web logs and infrequently run out from to post .
Just wanna input that you have a very decent site, I love the design and style it actually stands out.
Hi my friend! I want to say that this post is awesome, nice written and include approximately all vital infos. I’d like to see more posts like this.