Chankya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति की आदतें उसे सफल और असफल बनाती हैं। बुरी आदतें इंसान को असफल बनाती हैं और अच्छी आदतें इंसान को सफलता और मान-सम्मान देती हैं।
Chankya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार हमेशा अच्छी आदतें अपनाने पर जोर देना चाहिए। जो लोग अच्छी आदतों को छोड़ कर बुरी आदतों को अपना लेते हैं. उन्हें ज्यादा सफलता और सम्मान नहीं मिलता है। बुरी आदतें सिर्फ और सिर्फ इंसान को नुकसान ही पहुंचाती हैं। आचार्य चाणक्य ने भी कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं अपनाना चाहिए। क्या हैं ये बुरी आदतें, आइए जानते हैं-
झूठ बोलना
चाणक्य नीति कहती है कि हमेशा सच बोलना चाहिए। सत्य का साथ देना चाहिए। सत्य की कभी हार नहीं होती। विजय सत्य की ही होती है। वहीं जो लोग थोड़े से फायदे के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। उन्हें कभी सफलता नहीं मिलती। कुछ समय के लिए सफलता मिल भी जाए तो वह ज्यादा देर टिकती नहीं है। जब झूठ का पता चलता है तो ऐसे लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसे लोगों की छवि भी नकारात्मक होती है। लोग उन पर विश्वास करने से डरते हैं। इसलिए झूठ से बचना चाहिए।
कटु वचन
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शब्दों के चयन और भाषा शैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वाणी ऐसी बोलनी चाहिए कि वह लोगों को प्रभावित करे। कानों में रस घोले। जो कटु वचन बोलते हैं। उन्हें सम्मान नहीं मिलता। ऐसे लोगों को धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा नहीं मिलती है। मधुर वाणी बोलने वाले सभी को प्रिय होते हैं। इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखनी चाहिए।
बुराई करने और सुनने से बचें
चाणक्य नीति कहती है कि निंदा रस से बचना चाहिए। अर्थात किसी की बुराई नहीं सुननी चाहिए और न ही किसी की बुराई करनी चाहिए। जो लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते, उन्हें अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता। ऐसे लोग नकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं। उन्हें दूसरों की सफलता से जलन होती है। बुराई ही बुराई को जन्म देती है। यही सफलता की सबसे बड़ी बाधा है। इससे दूर रहें।
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: इन बातो का रखे ध्यान, बंद हो जायेगा नर्क का द्वार, खुल जाएगा स्वर्ग का द्वार
यह भी पढ़ें – विदुर नीति: अकेले नहीं करना चाहिए ये काम, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान
I am now not certain the place you are getting your info, however good topic. I must spend some time learning much more or understanding more. Thank you for fantastic info I was searching for this info for my mission.
I truly appreciate this post. I have been looking all over for this! Thank goodness I found it on Bing. You’ve made my day! Thanks again
Great post. I am facing a couple of these problems.
Loving the info on this website , you have done outstanding job on the content.