Chaturmas 2023 And Sawan 2023: अधिकमास के चलते साल 2023 में सावन के महीने में कुल 8 सावन सोमवार पड़ेंगे। 19 साल बाद 2023 में भगवान विष्णु 5 महीने तक योगनिद्रा में रहेंगे।
Chaturmas 2023 And Sawan 2023: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। सभी व्रत और त्यौहार हिन्दू पंचांग के अनुसार तिथियों के आधार पर मनाए जाते हैं। साल 2023 जो हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत 2080 होगा। इस बार साल 2023 में सावन का महीना करीब 60 दिनों का रहेगा। यानी भगवान शिव का पवित्र और प्रिय महीना सावन दो महीने तक मनाया जाएगा। 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब सावन का महीना दो महीने तक पड़ेगा। दरअसल साल 2023 में अधिक मास होंगे। जिससे साल 2023 के सभी व्रत और त्योहार विलंब से मनाए जाएंगे। ऐसा संयोग साल 2004 में बना था। इसके अलावा साल 2023 में चतुर्मास 4 महीने की जगह 5 महीने का रहेगा।
Chaturmas 2023 And Sawan 2023: हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार साल 2023 में 12 महीने की जगह 13 महीने होंगे। दरअसल इस बार मास अधिक होने के कारण ऐसा होगा। अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक तीसरे वर्ष एक अतिरिक्त मास आता है जिसे अधिकमास, मलमास और पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार हर महीने सूर्य का राशि परिवर्तन होता है, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। लेकिन तीन वर्ष के अंतराल पर एक मास संक्रान्ति नहीं है तब इस मास को अधिकमास के नाम से जाना जाता है।
हर तीन साल में अधिकमास मास की गणना
हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक सौर वर्ष 365 दिन और 6 घंटे का होता है। इसके अलावा चंद्र वर्ष 354 दिनों का होता है। इस तरह सौर वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच के अंतर को खत्म करने के लिए एक चंद्र मास बढ़ाया जाता है। इसे अधिकमास या मलमास कहते हैं। अधिक मास में शुभ कार्यों की मनाही होती है। साल 2023 में मलमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा।
अधिकमास के कारण चातुर्मास 5 महीने का
वर्ष 2023 में मास अधिक होने के कारण वर्ष 12 माह की बजाय 13 माह का होगा। जिस वर्ष अधिक मास होता है, उस वर्ष सभी व्रत और त्यौहार देर से आते हैं। इस बार सावन का महीना दो महीने का रहेगा। चतुर्मास 4 की जगह 5 महीने का होगा। चतुर्मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है।
साल 2023 में सावन का महीना
अधिकमास के चलते साल 2023 में सावन के महीने में कुल 8 सावन सोमवार पड़ेंगे। ये सावन सोमवार इन तिथियों में पड़ेंगे – 10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त, 21 अगस्त और 28 अगस्त। सावन का महीना लंबा होने से शिव भक्तों को प्रसन्न करने के लिए अधिक समय मिलेगा।
यह भी पढ़ें – Love Rashifal 2023: प्यार के मामले में इन 3 राशियों के लिए बहुत लकी है 2023, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान
यह भी पढ़ें – 2023 Rashifal In Hindi: 2023 में तुला राशि वालों के करियर में प्रगति, जानिए अपनी राशि का हाल
यह भी पढ़ें – Purnima Kab Hai 2023 List: 2023 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी सूचि
यह भी पढ़ें – Ekadashi Kab Hai 2023: साल 2023 में होगी 26 एकादशियां, यहां देखें पूरी सूची
यह भी पढ़ें – Grahan Kab Hai 2023: साल 2023 में कब लगेगा ग्रहण? जानिए चंद्र और सूर्य ग्रहण की तिथि और समय
यह भी पढ़ें – Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के लिए इतने शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरी जानकारी