Chitragupta Puja Kab Hai 2022: दीपावली के पंचदिवसीय पूजन का समापन भाईदूज वाले दिन होता है। भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही भाई दूज पर चित्रगुप्त की पूजा करने का भी विधान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाई दूज पर चित्रगुप्त की पूजा क्यों की जाती है। कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से व्यापार में उन्नति का वरदान मिलता है। आइए जानते हैं इस वर्ष भगवान चित्रगुप्त की पूजा (Chitragupta Puja) की तिथि, समय और विधि।
भगवान चित्रगुप्त पूजा 2022 मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि प्रारंभ: 26 अक्टूबर 2022, दोपहर 02:42 बजे से
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त: 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12:45 बजे तक
पूजा मुहूर्त: दोपहर 01:18 से दोपहर 03:33 बजे तक
चित्रगुप्त की पूजा का महत्व
लेखा-जोखा रखने का कार्य चित्रगुप्त करते हैं। इसलिए इनका मुख्य कार्य कलम से जोड़कर देखा जाता है, इसीलिए भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के तौर पर कलम या लेखनी का पूजन भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चित्रगुप्त जी की पूजा करने से बुद्धि, वाणी और लेखनी का आशीर्वाद मिलता है।
व्यापारियों के लिए बेहद खास चित्रगुप्त पूजा
व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह दिन खास होता है क्योंकि इस दिन नए बहीखातों पर ‘श्री’ लिखकर काम की शुरुआत की जाती है। इसके अलावा सभी आय-व्यय का विवरण चित्रगुप्त जी के सामने रखा जाता है। कायस्थ समाज में चित्रगुप्त को एक आराध्य देवता के रूप में पूजा जाता है। इस दिन को लोग चित्रगुप्त जयंती के रूप में मनाते हैं और लेखन-दवात की पूजा करते हैं। इसी के साथ लोग इस दिन लेखनी से संबंधित कार्यों को भी बंद रखते हैं। चित्रगुप्त पूजन को दवात पूजन के नाम से भी जाना जाता है।
भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि
- एक चौकी पर चित्रगुप्त महाराज का चित्र लगाएं।
- इसके बाद उन्हें रोली, अक्षत, फूल, मिठाई, फल आदि अर्पित करें।
- इसके बाद अपने पुराने सभी काम का ब्योरा चित्रगुप्त जी के सामने रखें ।
- इसके बाद एक सफेद कागज पर श्री गणेशाय नम: और 11 बार ऊं चित्रगुप्ताय नमः लिखें।
- अब भगवान चित्रगुप्त से शिक्षा, बुद्धि और जीवन में उन्नति के लिए प्रार्थना करें।
- चित्रगुप्त पूजा में शुभ मुहूर्त में नए बहीखातों की पूजा करें।
यह भी पढ़ें – Diwali Laxmi Puja Muhurat 2022: जानिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती और मंत्र
यह भी पढ़ें – Narak Chaturdashi 2022: कब है नरक चतुर्दशी? जानिए पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें – Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर तिलक लगाते समय बहनें रखें इन बातों का ध्यान
यह भी पढ़ें – Deepawali 2022 Date: इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी-बड़ी दिवाली, जानिए दोनों की पूजा का शुभ मुहूर्त