Cooking Tips: कैसे ब्रेड ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है। आपने ब्रेड से बने कई तरह के व्यंजन खाए होंगे। तत्काल नाश्ते की सूची में ब्रेड सबसे ऊपर है। जैम ब्रेड, टोस्ट, सैंडविच, कटलेट, ब्रेड पकौड़े, ये सब आप ब्रेड की मदद से आसानी से और झटपट बना सकते हैं। ब्रेड टोस्ट में आपके पास कई विकल्प होते हैं। आपने नॉर्मल टोस्ट, फ्रेंच टोस्ट तो जरूर खाया होगा। लेकिन क्या आपने देसी वेजी टोस्ट खाया है? अगर आपने नहीं खाया है तो सूजी टोस्ट या रवा टोस्ट ट्राई कर सकते हैं। सूजी टोस्ट आसानी से नाश्ते में बनाया जा सकता है। सूजी का टोस्ट आप न सिर्फ सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं बल्कि इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं। इस रेसिपी में सूजी और दही का इस्तेमाल किया जाता है। खाने में स्वादिष्ट इस रेसिपी में आप मसाले के साथ-साथ अपनी पसंद की हेल्दी सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं रवा टोस्ट बनाने की रेसिपी।
सूजी टोस्ट बनाने की सामग्री
सूजी, दही, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटा हरा धनिया, चीनी, नमक, ब्रेड स्लाइस, हरी चटनी, मक्खन।
बनाने का तरीका
स्टेप 1- सूजी टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रवा, दही, पानी मिलाकर घोल बना लें।
स्टेप 2- अब हरी मिर्च, प्याज, टमाटर (tomato), शिमला मिर्च, गाजर (carrot), धनिया को धोकर बारीक काट लें।
स्टेप 3- सूजी के घोल में बारीक कटी सब्जियां मिलाएं।
स्टेप 4- इस मिश्रण में चीनी और नमक मिलाएं।
स्टेप 5- अगर मिश्रण अच्छी तरह से तैयार हो गया है तो इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें ताकि रवा नरम हो जाए।
Step 6- अब ब्रेड के स्लाइस लें और उन्हें हरी चटनी लगाकर फैला दें।
स्टेप 7- रवा का घोल ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं।
Step 8- आंच पर तवा गर्म करके ब्रेड स्लाइस को रवा के तरफ से रख कर सेके ।
स्टेप 9- इसके साथ ही ब्रेड की साइड पर मक्खन लगा लें। जब रवा की तरफ की ब्रेड सिक जाए तो इसे पलट दें और इसे मक्खन की तरह सुनहरा और कुरकुरे होने तक सेक लें।
रवा टोस्ट तैयार है।
यह भी पढ़ें – Cooking Tips: सर्दियों में बनाएं गरमा गरम लहसुन का पराठा, ये है आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें – Cooking Tips: सर्दियों में घर पर बनाएं मूंगफली की चिक्की, ये है रेसिपी