Cooking Tips: हरी पत्तेदार सब्जियां सर्दियों में निकलती हैं। सोया मेथी, पालक, बथुआ आदि अक्सर इस मौसम में बनाए जाते हैं। सर्दियों में भी लोग हरी सब्जियां खाना पसंद करते हैं। सर्दियों में गरमा गरम साग और रोटी का स्वाद और भी स्वादिष्ट होता है। हरी सब्जियां न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती हैं। बल्कि ये पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, प्रोटीन मौजूद होता है। जो सर्दियों की बीमारियों से लड़ने की आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इतना फायदेमंद होने के बाद भी कुछ लोग साग बनाने से कतराते हैं। इसके पीछे का कारण पत्तेदार सब्जियों को साफ करना और काटना है। साग बनाना जितना आसान है। उन्हें चुनना और साफ करना उतना ही मुश्किल है। आज के किचन में हम आपको साग साफ करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे। जिसके बाद आपके लिए सब्जी बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। आगे की जानिए पालक, सरसों, मेथी और बथुआ के साग को कैसे साफ करें।
सरसो को साफ करने व काटने का तरीका
सरसों का साग साफ करना सबसे आसान है। सरसों के पत्ते बड़े होते हैं। इन्हें अलग करके अगर किसी का डंठल सख्त हो तो उसे नीचे से छील लें। फिर सारे अलग-अलग पत्तों को पांच से छ: बार पानी से धोकर साफ कर लें। अब इनका बंडल बनाकर एक तरफ से पकड़कर काट लें। साग को काटने के बाद नहीं, बल्कि काटने से पहले धोएं।
मेथी साफ करने का तरीका
मेथी के साग को साफ करने और काटने के लिए महिलाएं अक्सर एक – एक पत्ते का चुनती हैं। इसमें काफी समय लगता है। मेथी को तुरंत साफ करने के लिए इसकी एक गट्ठर बना लें और इसकी जड़ और डंठल काट लें। फिर एक बर्तन में ज्यादा पानी में मेथी के पत्ते डाल दें। मेथी के पानी में साफ हो जाने के बाद उसके सारे गुच्छे बना कर चाकू से बारीक काट लीजिये।
पालक साफ करने का तरीका
पालक के पत्ते बड़े होते हैं। इसलिए पालक भी आसानी से साफ हो जाता है। ऊपर से दिखाई देने वाले सड़े हुए पत्तों को पालक की पोटली में अलग कर लें। फिर पालक की पोटली के नीचे से डंठल काट लें। इसके बाद अगर आपको फिर से सड़े हुए पत्ते दिखाई दें तो उन्हें हटा दें। एक बर्तन में पानी भरकर उसमें पालक को कुछ देर के लिए छोड़ दें। पालक के पत्तों को निकाल कर साफ पानी से दो से तीन बार धो लीजिये। पालक साफ होने के बाद पालक को चॉपर पर रखकर काट लें।
बथुआ साफ करने और काटने का आसान तरीका
बथुआ के पत्ते छोटे होते हैं। इसलिए अक्सर महिलाओं को इन्हें साफ करने में परेशानी होती है। लेकिन आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए बथुआ के पहले से बने बंडल से डंठल काट कर अलग कर लें। अब खराब पत्तों को हटा दें। फिर बथुआ के पत्तों को साफ पानी में 4-5 बार अच्छी तरह धो लें। इसे पानी से निकाल कर फिर से एक बंडल बनाकर काट लें।
यह भी पढ़ें – Cooking Tips: झटपट घर पर बनाएं रवा टोस्ट, ये है स्वादिष्ट नाश्ते की आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें – Cooking Tips: कई दिन करना है गूंथे हुए आटे का इस्तेमाल, तो ऐसे बनाए रखें ताजा