Crime News – शक के चलते अपनी पत्नी के बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काटा। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
हैवानियत- एक व्यक्ति ने इंसानियत की सभी हाडे पार कर दी। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते हुए धारदार हथियार से उसका बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट डाला। पड़ोसियों की सूचना के आधार पर मोके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- मनसुख हिरेन मामला- वेज़ की निलंबन की मांग और सदन की कार्यवाही नहीं चलने की धमकी
Crime News – अमर उजाला के मुताबिक भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अनिल त्रिपाठी ने अमर उजाला को बताया की यह घटना मंगलवार रात की है।
प्रीतम राजपूत विश्वकर्मा नगर में सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद का मूल निवासी अपने सात वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है। इंदौर में एक निजी कंपनी में उसकी 26 वर्षीय पत्नी संगीता काम करती है। अपने घर भोपाल एक माह और 15 दिन में आती थी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड- त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्थान लेंगे, गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत
संगीता का पति उस पर प्रति सप्ताह भोपाल आने का दबाव डालता था। उसका पति संगीता के चरित्र पर संदेह करता था। आगे बताया गया की संगीता मंगलवार को भी भोपाल आई हुई थी।
तक़रीबन रात की 11.30 बजे मां-बेटा घर में सो रहे थे। तभी संगीता का पति प्रीतम नशे में घर पहुंचा। उसने संगीता के बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा फरसे से काट दिया। इस हमले की चिक सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो बाहर निकलकर प्रीतम फरसा लहराने लगा।
सीएसपी के अनुसार पुलिस दल लोगों की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों पर भी प्रीतम ने हमले का प्रयास किया। पर पुलिसकर्मियों ने प्रीतम को दबोच लिया।
आगे बताया गया की लहूलुहान हालत में पड़ी घर के अंदर महिला को महिला को उसके कटे अंगों के साथ सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा देर रात
संगीता का ऑपरेशन किया गया।