Global Statistics

All countries
683,688,663
Confirmed
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
All countries
637,684,298
Recovered
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
All countries
6,829,605
Deaths
Updated on March 30, 2023 7:56 pm

Global Statistics

All countries
683,688,663
Confirmed
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
All countries
637,684,298
Recovered
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
All countries
6,829,605
Deaths
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
spot_img

35 गर्लफ्रेंड के साथ एक साथ डेट, भारी पडी एक गलती, जानिए कैसे फंसा ‘रोमियो’

- Advertisement -

आपने एक समय में एक या दो गर्लफ्रेंड वाले कई मामलों को देखा और सुना होगा। पर यदि कहा जाए की 35 गर्लफ्रेंड को एक शख्स एक ही वक्त में डेट कर रहा है। तो आपका रिएक्शन केसा होगा। जापान से हाल ही जापान में एक मामला सामने आया है। जंहा 35 गर्लफेंड को एक शख्स एक ही समय पर डेट कर रहा था।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार एक ही समय में 35 अलग-अलग महिलाओं के साथ संबंध रखने वाले एक शख्स पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचान 39 वर्षीय ताकाशी मियागावा के तौर पर इस की गई। इस मामले का खुलासा बड़े ही दिलचस्प तरीके से हुआ।

ऐसे हुआ सिलसिला शुरू

रिपोर्ट के अनुसार पहली गर्लफ्रेंड ने ताकाशी मियागावा को गिफ्ट दिए। तो उसे बड़ा ही स्पेशल और अच्छा महसूस हुआ। इसके बाद गिफ्ट लेने की लालसा उसकी और
बढ़ती गई। उसने नई-नई गर्लफ्रेंड्स गिफ्ट के चक्कर में बनानी शुरू कर दी। और यह आकंड़ा कुछ ही दिनों में 35 पहुंच गया। इस मामले की दिलचस्प बात यह है कि किसी भी पुरानी गर्लफ्रेंड को उसने छोड़ा भी नहीं। सभी को एक साथ वह डेट करता रहा।

सभी गर्लफ्रेंड्स को ताकाशी मियागावा ने जन्मदिन अलग-अलग बताया। किसी को 7 अप्रैल तो किसी को 22 फरवरी, किसी को 21 दिसंबर तो किसी को 19 जुलाई सभी को अपनी बर्थडे अलग अलग बताया। जबकि 14 नवंबर को उसका वास्तविक बर्थडे आता है। लेकिन ताकाशी मियागावा ने सभी महिलाओं को अलग-अलग तारीख बताकर अलग-अलग दिन पार्टी की और महंगे-महंगे गिफ्ट लिए।

ताकाशी मियागावा पुलिस के अनुसार एक पार्ट टाइम वर्कर है। जो सामानों को घर-घर जाकर बेचता है। इन सभी महिलाओं से ताकाशी मियागावा एक मार्केटिंग कंपनी के जरिए मिला। उसने अपने सामान महिलाओं को बेचे और फिर बाद में महिलाओं को एक-एक कर अपनी गर्लफ्रेंड बनाता गया।

यु हुआ खुलासा

मियागावा से एक दिन एक महिला को धोखा मिलने का कुछ अहसास हुआ। तो पुलिस के पास जाकर उसने शिकायत की। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंका देने वाला खुलासा हुआ। जिसके बाद एक-एक करके 35 गर्लफ्रेंड्स मियागावा की सामने आईं। सभी महिलाएं इनमें से लगभग सिंगल हैं। आरोपी अपने प्यार का लड़कियों के सामने झूठा इजहार कर उन्हें शादी का झांसा देकर फंसाता था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उसे ‘जापानी रोमियो का नाम मीडिया ने दिया है।

पुलिस के अनुसार मियागावा को इन सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। जिनमे कई महंगे सामान, कपड़े, गाड़ी और कैश शामिल है। आरोपी के पास रहने का अपना कोई निश्चित ठिकाना तक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles