Deepawali Kab Hai 2022: इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार एक विशेष संयोग है, जब नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी।
Deepawali Kab Hai 2022: इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार एक विशेष संयोग है, जब नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी। वैसे दीपोत्सव का यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है। धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है, उसके बाद छोटी दिवाली और उसके बाद अगले दिन बड़ी दीवाली मनाई जाती है। लेकिन इस बार तीनों त्योहारों की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार धनतेरस के अगले दिन बड़ी दिवाली पड़ रही है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद 24 अक्टूबर को छोटी और बड़ी दिवाली। यानी साल 2022 में छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली का त्योहार एक साथ मनाया जाएगा। क्यों इस बार बड़ी दिवाली धनतेरस के अगले ही दिन पड़ रही है? आइए जानते हैं…
धनतेरस 2022
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6.02 बजे से शुरू हो रही है। वहीं यह तिथि 23 अक्टूबर को शाम 6.03 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदय तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।
छोटी दिवाली 2022
इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6.04 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हो रही है, जो अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5:28 बजे समाप्त होगी। ऐसे में छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व 24 अक्टूबर को उदय तिथि के आधार पर मनाया जाएगा।
दिवाली 2022
फिर 24 अक्टूबर को ही अमावस्या तिथि शाम 05.28 बजे से शुरू हो रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04.19 बजे तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम यानी प्रदोष काल से पहले अमावस्या समाप्त हो रही है। ऐसे में इस दिन दिवाली का पर्व नहीं मनाया जाएगा बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।
नरक चतुर्दशी 2022 शुभ मुहूर्त
अभ्यंग स्नान मुहूर्त – 24 अक्टूबर प्रातः 05:08 से प्रातः 06.31 बजे तक
अवधि – 01 घंटा 23 मिनट
काली चौदस 2022 तिथि और मुहूर्त
काली चौदस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भी मनाई जाती है। इसमें मध्य रात्रि के समय मां काली की पूजा की जाती है। काली पूजा रात में होती है, इसलिए 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी।
काली चौदस मुहूर्त – 23 अक्टूबर 2022, 24 अक्टूबर को रात 11:42 बजे से रात 12:33 बजे तक।
दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को सायं 06.53 बजे से रात्रि 08.16 बजे तक है।
यह भी पढ़ें – Dhanteras 2022: इस वर्ष धनतेरस कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा की विधि
यह भी पढ़ें – Sharad Purnima 2022: 09 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, इन उपायों से प्रसन्न होगी धन की देवी लक्ष्मी