Dhanteras Shopping Ideas: इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है और दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वैसे तो हर साल दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार तिथियों के संयोग के चलते धनतेरस के अगले दिन यानी नरक चतुर्दशी को दिवाली मनाई जाएगी। धनतेरस के इस दिन भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर खासा उत्साह रहता है। कहते हैं धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदना बहुत शुभ होता है। इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उसमें तेरह गुना वृद्धि होती है, इसलिए लोग धनतेरस के दिन वाहन से लेकर सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। बढ़ती महंगाई के चलते आजकल हर किसी के लिए सोना, चांदी या वाहन खरीदना संभव नहीं है। लेकिन सोने-चांदी के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होती हैं। धनतेरस के दिन आप इन्हें खरीद सकते हैं।
Dhanteras Shopping Ideas –
धनतेरस के दिन खरीदें झाड़ू
हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू लाना भी अच्छा माना जाता है। अगर आप इस धन तेरस में सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो एक झाड़ू जरूर खरीदकर लाएं।
पीतल के बर्तन
धनतेरस के दिन पीतल धातु खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि देव प्रकट हुए तो उनके हाथ में अमृत का कलश था। धार्मिक मान्यता है कि यह कलश पीतल धातु का था इसलिए पीतल को धन्वंतरि देव की धातु माना जाता है।
गोमती चक्र
कहा जाता है कि गोमती चक्र देवी लक्ष्मी को प्रिय है। धनतेरस के दिन इसे खरीदकर घर ले आएं और शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा करते हुए गोमती चक्र की पूजा करें। इसके बाद इन्हें मनी प्लेस पर रख दें। ऐसा माना जाता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा धन और धान्य से भरा रहता है।
साबुत धनिया
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन साबुत धनियां लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या गमले में बो दें। ऐसा माना जाता है कि इससे आपके घर में साल भर कोई कमी नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें – Deepawali 2022 Date: इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी-बड़ी दिवाली, जानिए दोनों की पूजा का शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें – दिवाली के दिन करे ये झाड़ू के उपाय, बना सकते हैं मालामाल, मां लक्ष्मी का भी मिलेगा आशीर्वाद