Diwali Ke Upay: दिवाली पर धन और सुखी जीवन के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
Diwali Ke Upay: रोशनी और खुशियों का त्योहार दिवाली इस साल 24 अक्टूबर को है दिवाली पर सुख-समृद्धि और सुखी जीवन के लिए देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। दीपावली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की साफ-सफाई और सजावट की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी लोगों के घरों में आती हैं और जिनका घर साफ-सुथरा रहता है वहां पर वास करने लगती हैं। इसके अलावा दिवाली पर कुछ ज्योतिषीय उपाय भी किए जाते हैं जिनका वर्णन शास्त्रों में किया गया है। दिवाली पर ब्रह्रा मुहूर्त और सुबह कुछ उपाय करने पर जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आती है। आइए जानते हैं दिवाली के कुछ ज्योतिषीय उपाय…
धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान धन और वैभव देने वाली मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। ऐसे में दिवाली पर देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों के मुख्य द्वार पर रंगों और फूलों की रंगोली बनाई जाती है और घर को सजाया जाता है। माना जाता है कि दिवाली के दिन रंगोली बनाने से उस घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाता है।
दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठकर पूजा और घर की साफ-सफाई करने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद अगर आरती करते हुए घर के हर एक कोनों में उसकी लौ को फैलाया जाता है तो उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है।
जो लोग दिवाली की रात को अपने घर के आपपास मौजूद पीपल के पेड़ के नीचे तेल का घी जलाता है उसके जीवन में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दिवाली के दिन पूजा के समय मां को चने की दाल चढ़ाएं।
घर से दरिद्रता दूर करने के लिए कार्तिक अमावस्या तिथि को घर के कोने-कोने में तेल का दीपक जलाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – Diwali Laxmi Puja Muhurat 2022: जानिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती और मंत्र
यह भी पढ़ें – Narak Chaturdashi 2022: कब है नरक चतुर्दशी? जानिए पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें – Deepawali 2022 Date: इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी-बड़ी दिवाली, जानिए दोनों की पूजा का शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें – Laxmi Ji Ki Aarti: दिवाली पर करे ये आरती, माता करेगी आपकी सभी मनोकामना पूरी