Diwali Ke Upay: इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को है। दीपोत्सव का यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है, जो धनतेरस के दिन से शुरू होकर भाई दूज के दिन समाप्त होता है। दिवाली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नों के नाश करने वाले भगवान गणेश की पूजा शुभ मुहूर्त में की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाए तो जीवन में सुख, समृद्धि और धन का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में दिवाली पर पूजा के अलावा कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इनमें झाडू का उपाय बहुत ही लाभकारी माना जाता है। झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में झाड़ू से जुड़े ये उपाय करके आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…
Diwali Ke Upay
दिवाली के दिन घर से अपनी पुरानी झाड़ू निकालकर नई झाड़ू खरीद कर लाएं।। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन झाड़ू दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो उन्हें दूर करने के लिए दिवाली के दिन तीन झाड़ू खरीद लें और चुपचाप किसी मंदिर में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
कहा जाता है कि दिवाली के दिन नई झाड़ू से पूरे घर की सफाई करनी चाहिए। इस सफाई के बाद इस झाड़ू को कहीं छिपा कर रख दें, जहां लोग इसे देख न सकें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का प्रवेश होता है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
झाड़ू का संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है, इसलिए इसे कभी भी जोर से पटकना या फेंकना नहीं चाहिए।
झाड़ू का भी अनादर नहीं करना चाहिए। कहते हैं झाड़ू का अनादर करने का मतलब मां लक्ष्मी का अनादर करना होता है।
उपयोग के बाद झाड़ू को कभी भी खड़ा ना रखें।
इसे हमेशा जमीन में लिटा कर रखना चाहिए।
झाड़ू को दरवाजे के पीछे छिपाकर रखना बेहतर माना जाता है।
यह भी पढ़ें – Deepawali 2022 Date: इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी-बड़ी दिवाली, जानिए दोनों की पूजा का शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें – Dhanteras 2022: इस वर्ष धनतेरस कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा की विधि