Diwali Matra: इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी धन और वैभव प्रदान करती हैं और कुबेर देव उस धन को स्थिरता प्रदान करते हैं, जबकि गणेश की कृपा से लक्ष्मी यानी धन को संभालने की बुद्धि प्राप्त होती है। इसके अलावा कहा जाता है कि जहां गणेश जी होते हैं, वहां शुभ-लाभ और रिद्धि-सिद्धि का भी वास होता है। दिवाली की रात लोग पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, ताकि उनके घर में किसी भी तरह से धन की कमी न हो. दिवाली की रात पूजा के दौरान कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन में समृद्धि आती है। अगर आप मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव और भगवान गणेश की कृपा पाना चाहते हैं तो दिवाली के दिन लक्ष्मी की पूजा करते समय इन मंत्रों (Diwali Matra) का जाप अवश्य करें। आइए जानते हैं कि दिवाली पर किन मंत्रों (Diwali Matra) के जाप से घर में सुख-समृद्धि आती है।
दीपावली पूजन के समय सबसे पहले गणेश जी के इस मंत्र को पढ़ें
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश शुभ और बुद्धि प्रदान करते हैं। दिवाली के दिन पूजा करते समय भगवान गणेश का आह्वान करते हुए इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।
”वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
इसके अलावा भगवान गणेश के इस मंत्र का भी जाप करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश आपको ज्ञान प्रदान करते हैं और आपके जीवन में सभी बाधाओं को दूर करते हैं।
गणेश जी का मंत्र – ऊं एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।
दीपावली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मंत्र का करें जाप
दिवाली के दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से उसका घर धन-धान्य से भरा हो। दिवाली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करने के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग करना चाहिए। इससे वे अतिशीघ्र प्रसन्न होती हैं।
ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
सौभाग्य प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें
ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
कुबेर देव मंत्र
कुबेर देव को देवताओं का कोषाध्यक्ष कहा जाता है। दीपावली के दिन स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के लिए भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इनकी पूजा-अर्चना करने से घर में स्थाई रूप से धन बना रहता है। भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए दिवाली के दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।
यह भी पढ़े – Diwali Laxmi Puja Muhurat 2022: जानिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती और मंत्र
यह भी पढ़े – Narak Chaturdashi 2022: कब है नरक चतुर्दशी? जानिए पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़े – Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर तिलक लगाते समय बहनें रखें इन बातों का ध्यान