इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एनटेबे से दोहा होकर दिल्ली पहुंचे युगांडा के दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल दोनो यात्री उड़ान संख्या क्यूआर-578 से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने संदेह के आधार पर दोनों यात्रियों के बैग चेक किए।
तलाशी के वक्त दोनों यात्रियों के पास कुल 51 पाउच, जिसमें 9.8 किलोग्राम (लगभग) सफ़ेद पाउडर पदार्थ मिला। यह किनशीले पदार्थ होने का शक था। जब प्राप्त हुई सामग्री का डायग्नोस्टिक परीक्षण किया गया तो हेरोइन की मात्रा इसमें पायी गयी जिसकी कीमत लगभग 68 करोड़ रुपये थी।
यह स्पष्ट है की एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8 के प्रावधानों का दोनों यात्रियों ने उल्लंघन किया है। दोनों यात्रियों ने धारा 21, धारा 23 और एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 29 और सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत दंडनीय अपराध किया है। और इस सम्बन्ध में आगे जांच चल रही है।