Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 12:55 pm

Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
spot_img

दुर्गा अष्टमी के दिन करें ये उपाय, माता रानी कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

- Advertisement -

Durga Ashtami Ke Upay: इस वर्ष 03 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बेहद खास मानी जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी तिथि को सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। मां महागौरी को ममता की मूर्ति कहा जाता है। विधि-व्यवस्था से माता रानी के इस रूप की पूजा करने वाले भक्तों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।साथ ही सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है और परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ जीवन व्यतीत करते हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय (Durga Ashtami Ke Upay) करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…

माँ को अर्पित करें ये समान

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को देवी अम्बे को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

कन्याओं को दें ये चीजें

अष्टमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोज कराने के बाद उनकी जरूरत का कोई भी लाल रंग का सामान जरूर भेंट करें। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी के पास नौ दीपक जलाएं

शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि को तुलसी के पौधे के पास नौ दीये जलाना चाहिए। इसके बाद परिक्रमा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से घर से सारे रोग और दोष नष्ट हो जाते हैं।

इस उपाय से बरसेगी मां की कृपा

महा अष्टमी के दिन देवी दुर्गा को लौंग की माला और लाल गुलाब की माला अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा आपके सभी कष्ट दूर कर देंगी।

यह भी पढ़ें –  अष्टमी-नवमी पूजा हवन के बिना है अधूरी, जानिए विधि और सामग्री

यह भी पढ़ें –  Papankusha Ekadashi 2022: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए इस दिन पूजा की तिथि, मुहूर्त और महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles