Durga Visarjan Kab Hai 2022: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। दशमी तिथि पर मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हुई थी, जो 05 अक्टूबर को समाप्त होगी। इस दिन दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा धरती पर विचरण करती हैं और भक्तों के बीच रहती हैं और उनके दुखों को दूर करती हैं। नवरात्रि के पहले दिन पंडालों में ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा की मूर्तियों की विराजमान किया जाता है। घर-घर में घटस्थापना की जाती है। जगत जननी मां जगदम्बा को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक भक्ति की जाती है। इसके बाद दशमी के दिन मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर मां को विदा किया जाता है। इस वर्ष दुर्गा विसर्जन की तिथि (Durga Visarjan Kab Hai), शुभ मुहूर्त और विधि क्या है? आइए जानते हैं…
दुर्गा विसर्जन 2022 तिथि | Durga Visarjan 2022 Date
पंचांग के अनुसार दशहरे के दिन मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस वर्ष दुर्गा विसर्जन 05 अक्टूबर 2022 को है। विजयादशमी यानि दशमी के दिन जगत जननी की प्रतिमा का विसर्जन कर मां को विदाई दी जाती है।
दुर्गा विसर्जन 2022 शुभ मुहूर्त
आश्विन मास की दशमी तिथि 04 अक्टूबर को दोपहर 02:20 से प्रारंभ हो रही है। वहीं, अगले दिन 5 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे समाप्त होगी । ऐसे में सुबह-सुबह दुर्गा विसर्जन करना शुभ रहेगा।
दुर्गा विसर्जन विधि
- शास्त्रों में मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करने से पहले उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए।
- घटस्थापना में बोए गए जवारे को दुर्गा विसर्जन के दिन परिवार में बांट देना चाहिए और कुछ जवारेअपने पास तिजोरी में रखना चाहिए, जिससे धन की कमी नहीं होगी।
- बाकी बचे हुए जवारे को नदी में प्रवाहित कर दें। इन्हें फेंके नहीं नहीं तो देवी नाराज हो जाएंगी।
- नौ दिनों तक मां दुर्गा को अर्पित की गई सभी सामग्री को फेंके नहीं। बल्कि इसे मां दुर्गा के साथ विसर्जित करें। ध्यान रहे इन पर पैर न लगे।
यह भी पढ़ें – अष्टमी-नवमी पूजा हवन के बिना है अधूरी, जानिए विधि और सामग्री
यह भी पढ़ें – Papankusha Ekadashi 2022: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए इस दिन पूजा की तिथि, मुहूर्त और महत्व