Dussehra Upay 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन त्रेतायुग में अयोध्या के राजा भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को उसके चंगुल से छुड़ाया था। तभी से यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस साल दशहरा का यह पर्व 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा का त्यौहार पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं इस मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का वध कर सृष्टि की रक्षा की थी। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दशहरे के दिन किया जाए तो जातक के जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं विजयदशमी पर्व के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।
दशहरा के दिन करें ये उपाय | Dussehra Upay
नौकरी व्यवसाय में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो दशहरे के दिन ‘ॐ विजयायै नम:’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें 10 फल चढ़ाएं। फिर इन फलों को गरीबों में बांट दें। इससे सारे कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दशहरे के दिन शाम के समय देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाड़ू दान करें। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
इसके अलावा दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आप कानूनी मामलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह उपाय बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही दशहरे के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
यदि आप शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं तो दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन अवश्य करें। इस दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
दशहरे के दिन पीले वस्त्र में एक नारियल लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ को मिठाई के साथ किसी मंदिर में दान कर दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से व्यापार में होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Dussehra 2022: इस दिन मनाई जाएगी विजय दशमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
यह भी पढ़ें – Durga Visarjan 2022: कब होगा दुर्गा विसर्जन? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि