Dussehra Upay: सनातन धर्म में दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है। अधर्म पर धर्म की जीत के उपलक्ष्य में हर साल अश्विन के महीने में शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार दशहरा या विजयदशमी 05 अक्टूबर 2022 को पड़ रही है। इस दिन रावण दहन के साथ-साथ शस्त्र, वाहन पूजन और देवी दुर्गा, भगवान राम, गणपति देव की पूजा करने की भी परंपरा है। इसके अलावा विजयादशमी को विजया तिथि कहा जाता है। मान्यता है कि यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ होता है। दशहरे के दिन तीन चीजों का दान बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और घर में किसी भी तरह से धन की कमी नहीं होती है।
Dussehra Upay –
दशहरा के दिन गुप्त दान का महत्व
दशहरा का दिन न केवल अधर्म पर धर्म की जीत का दिन माना जाता है, बल्कि इसे सुख-समृद्धि लाने वाला भी माना जाता है। इसलिए इस दिन गुप्त दान का बहुत महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें इन तीन चीजों का दान
- दशहरे के दिन किसी धार्मिक स्थान पर जाकर नई झाड़ू दान करें।
- दशहरे के दिन अन्न के साथ-साथ वस्त्र भी दान करना चाहिए।
- इसके बाद मां लक्ष्मी से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करें।
इस दिन है दशहरा
इस वर्ष दशमी तिथि 04 अक्टूबर को दोपहर 2:20 बजे शुरू हो रही है और 05 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदय तिथि 05 अक्टूबर को मान्य होगी। अब जबकि सनातन धर्म में उदय तिथि पर कोई व्रत उत्सव मनाने का प्रावधान है। ऐसे में इस बार दशहरा का पर्व 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Durga Visarjan 2022: कब होगा दुर्गा विसर्जन? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि
यह भी पढ़ें – Papankusha Ekadashi 2022: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए इस दिन पूजा की तिथि, मुहूर्त और महत्व