Ekadashi Kab Hai 2023 List: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। सभी व्रतों में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में दो बार, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस प्रकार एक वर्ष में 24 एकादशियाँ आती हैं। लेकिन अधिक मास या मलमास होने के कारण कभी-कभी 26 एकादशियां भी पड़ जाती हैं। नया साल यानी साल 2023 आने वाला है। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी नए साल में पड़ने वाली एकादशी के बारे में अभी से ही जानने की होगी। आइए जानते हैं साल 2023 में पड़ने वाली एकादशी तिथियों के बारे में।
साल 2023 में 26 एकादशी पड़ेगी (26 Ekadashi In 2023)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास हर तीन साल में एक बार आता है। इसे मलमास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। इस हिसाब से हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में कुल 26 एकादशियां आएंगी। यानी अधिक मास होने के कारण इस बार 2 अतिरिक्त एकादशी का व्रत किया जाएगा।
एकादशी व्रत का महत्व (Ekadashi Vrat Ka Mahtav)
हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस व्रत की महिमा स्वयं श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई थी। एकादशी व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी कार्य सिद्ध होते हैं, दरिद्रता दूर होती है, अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता, शत्रुओं का नाश होता है, धन, ऐश्वर्य, यश, पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
एकादशी 2023 व्रत लिस्ट (Ekadashi Kab Hai 2023 List In Hindi)
पौष मास
2 जनवरी 2023 – पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष)
माघ मास
18 जनवरी 2023 – षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष)
1 फरवरी 2023 – जया एकादशी (शुक्ल पक्ष)
फाल्गुन मास
16 फरवरी 2023 – विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष)
3 मार्च 2023 – आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) –
चैत्र मास
18 मार्च 2023 – पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष)
01 अप्रैल 2023 – कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष)
वैशाख मास
16 अप्रैल 2023 – वरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष)
01 मई 2023 – मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष)
ज्येष्ठ मास
15 मई 2023 – अपरा एकादशी (कृष्ण पक्ष)
31 मई 2023 – निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष)
आषाढ़ मास
14 जून 2023 – योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष)
29 जून 2023 – देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष)
सावन मास
13 जुलाई 2023 – कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष)
27 अगस्त 2023 – पुत्रदा एकादशी
अधिक मास
29 जुलाई 2023 – पद्मिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष)
12 अगस्त 2023 – परम एकादशी (शुक्ल पक्ष)
भाद्रपद मास
10 सितंबर 2023 – अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष)
25 सितंबर 2023 – परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष)
आश्विन मास
10 अक्टूबर 2023 – इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष)
25 अक्टूबर 2023 – पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष)
कार्तिक मास
9 नवंबर 2023 – रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष)
23 नवंबर 2023 – देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष)
मार्गशीर्ष माह (अगहन)
8 दिसंबर 2023 – उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष)
22 दिसंबर 2023 – मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष)
यह भी पढ़ें – Purnima Kab Hai 2023 List: 2023 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी सूचि